RRB Recruitment 2024:-10वीं पास लोगों के लिए बेहतरीन मौका, रेलवे में Loco Pilot के लिए निकली बंपर भर्ती

नोटिफिकेशन के जरिए 5600 से भी अधिक रिक्त पदों को भरने की उम्मीद जताई जा रही है. रेल मंत्रालय ने अब भारतीय रेलवे के 21 जोन में रिक्त पदों को भरने की अपनी योजना बनाई है.

RRB Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर सामने आया है. दरअसल, रेल मंत्रालय की तरफ से जल्द ही सहायक पायलट (Loco Pilot) के पद के लिए अधिसूचना जारी करेगा. यह नोटिफिकेशन के जरिए 5600 से भी अधिक रिक्त पदों को भरने की उम्मीद जताई जा रही है. रेल मंत्रालय ने अब भारतीय रेलवे के 21 जोन में रिक्त पदों को भरने की अपनी योजना बनाई है. इस भर्ती के लिए अधिसूचना जनवरी के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है. रेल मंत्रालय की ओर से सहायक पायलट के पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. रेलवे मंत्रालय के इस नोटिफिकेशन के जरिए अभ्यर्थी भर्ती मानदंड, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि और पाठ्यक्रम आदि जैसी अन्य सभी जानकारी ले सकेगा।

उम्मीदवारों के लिए पात्रता

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं उन्हें मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी संस्थान से आईटीआई में उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर,इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मेंटेनेंस मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक,वायरमैन, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक, हीट इंजन, मैकेनिक, टर्नर,रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेड शामिल है.

या फिर 10वीं पास और किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना चाहिए.

आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https:// Indianrailways.gov.in/railwayboard पर पा सकते हैं.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर महिलाओं, आदिवासियों और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.

इसके बाद उम्मीदवार को लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

फिर उम्मीदवार पर अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को भरना होगा।

उम्मीदवार नोटिफिकेशन का ध्यानपूर्वक पालन करें.

फिर सभी ओरिजिनल दस्तावेजों, जैसे व्यक्तिगत, शैक्षिक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करना होगा।

इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button