Rahul Gandhi पर F.I.R. के बीच आडवाणी ने लिख दिया मोदी को लेटर!

इस मामले के बीच ही राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे लालकृष्ण आडवाणी का एक पत्र भी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम के गुवाहाटी में है. मंगलवार को गुवाहाटी में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिर झड़प हो गई. जिसपर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने DGP से बात कर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया हैं जिसपर राहुलगांधी समेत सभी कांग्रेसी भड़क उठे है।वही इस मामले के बीच ही राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे लालकृष्ण आडवाणी का एक पत्र भी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे लालकृष्ण आडवाणी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए। लेकिन उनका एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन्होनें कुछ खास बातें लिखी है।आडवाणी ने अपने पत्र की शुरुआत में  लिखा की मेरे पास शब्द नहीं है। हम इस मंदिर के सपने सपने को साकार करने की कगार पर है। श्री राम मंदिर बनाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना है। 22 जनवरी को पीएम  मोदी ने मंदिर की स्थापना की। मैं धन्य महसूस करता हूं कि इस ऐतिहासिक मौके का गवाह बनुंगा। मेरे लिए और करोड़ों भारतीयों की श्री राम के  प्रति श्रद्धा रही है।बता दें, इस पत्र में अडानी आगे लिखते है कि श्रीराम भारत की भावना का प्रतीक है।राजनीतिक सफर में राममंदिर आंदोलन एक निर्णायक परिवर्तन सिध हुआ।

बताते चलें, आखिर में लालकृष्ण आडवाणी लिखते है कि भारत के और महान बनने और विश्व शक्ति बनने का राम मंदिर एक रास्ता है। मैं श्रीराम के चरण कमलों में प्रणाम करता हूं। प्रभु राम सभी आशीर्वाद दें। जय श्री राम!

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button