WPL 2024 Schedule: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 23 फरवरी से, जानिए BCCI ने क्या किया बदलाव!

महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीसीसीआई ने WPL 2024 का शेड्यूल जारी करते हुए पुष्टि कर दी है कि टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा।

WPL 2024 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीसीसीआई ने WPL 2024 का शेड्यूल जारी करते हुए पुष्टि कर दी है कि टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। साल 2023 में शुरु हुआ महिला प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन होगा, जिसमें कुल पांच टीम भाग लेंगी। बीसीसीआई ने इस बार शेड्यूल जारी करते हुए बड़ा बदलाव किया है। आइए जानते हैं-

क्या बदलाव किया गया है?

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2024 में होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024 )की मेजबानी बेंगलुरु और दिल्ली को सौंपा है। जबकि पिछले साल साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

दिल्ली और मुंबई के बीच पहला मैच

इस बार मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे। इन  दोनों ही क्रिकेट स्टेडियम में कुल 11-11 मैच खेले जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024 ) का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में खेली जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल इस टूर्नामेंट का खिताब हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी। फाइलन में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

हर दिन एक मैच

महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024 ) टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में आयोजित होंगे। सभी टीम इसके बाद दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में ही एलिमिनेटर सहित फाइनल मैच खेला जाएगा। 20 मैच लीग राउंड में खेले जाएंगे। इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच होगा। लीग राउंड में शीर्ष स्थान बनाने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मैच खेलेगी। यह टूर्नामेंट 24 दिनों तक चलेगी जिसमें एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं होगा। टूर्नामेंट में हर दिन एक मैच खेला जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगा।

WPL 2024 के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-

  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पूरा शेड्यूल

तारीख मैच समय मैदान, जगह
23 फरवरी MI vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरी RCB vs UPW 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
25 फरवरी GG vs MI 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
26 फरवरी UPW vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
27 फरवरी RCB vs GG 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
28 फरवरी MI vs UPW 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
29 फरवरी RCB vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
1 मार्च UPW vs GG 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2 मार्च RCB vs MI 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3 मार्च GG vs DC 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
4 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
5 मार्च DC vs MI 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
6 मार्च GG vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
7 मार्च UPW vs MI 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
8 मार्च DC vs UPW 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
9 मार्च MI vs GG 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
10 मार्च DC vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
11 मार्च GG vs UPW 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 मार्च MI vs RCB 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
13 मार्च DC vs GG 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
17 मार्च फाइनल 7:30 PM अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Related Articles

Back to top button