आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को लेकर सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा

पीएमजेएवाई(PMJAY)आयुष्मान भारत योजना 23 सितंबर 2018 को लांच की गई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के तहत यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की निगाह से यह योजना चालू की गई है।

केंद्र की मोदी सरकार वर्तमान में हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज कराने के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपए का बीमा कवरेज देती है। सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार को इस बीमा करवेज में 50 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया गया है। चुनावी वर्ष होने के कारण इस सुझाव के पूरे किए जाने की उम्मीद है हालांकि इस पर अभी भी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में एक है आयुष्मान भारत योजना

पीएमजेएवाई(PMJAY)आयुष्मान भारत योजना 23 सितंबर 2018 को लांच की गई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के तहत यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की निगाह से यह योजना चालू की गई है। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) चल रही है जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है।

30 करोड़ से अधिक कार्ड जल्द बनने की उम्मीद

अभी तक इस योजना के तहत 25.21 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शीघ्र ही यह संख्या 30 करोड़ के पार होने की उम्मीद है।
इस योजना के तहत 5.68 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड हॉस्पिटल हैं। इसके अतिरिक्त 26,617 अस्पतालों का नेटवर्क भी इसके अंतर्गत तैयार किया गया है।

अरुण जेटली ने शुरू की थी योजना

आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक बड़ी स्वास्थ्य योजना है जिसे 23 सितम्बर, 2018 को पूरे भारत में शुरू किया गया था। 2018 के बजट सत्र में तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) और पिछड़े लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का कैश रहित स्वास्थ्य बीमा सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जायेगा।[1] १० करोड़ बीपीएल धारक परिवार (लगभग ५० करोड़ लोग) इस स्वास्थ्य योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठा सकेगें। इसके अलावा बाकी बची आबादी को भी इस योजना के अन्तर्गत लाने की योजना बनाई जा रही है।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button