भरोसा जीत लिया! राजपाल यादव की मदद के लिए ‘भाईजान’ समेत कई दिग्गजों ने बढ़ाया हाथ, मैनेजर का बड़ा बयान

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे सितारों की मदद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानें क्या कल तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव?

Rajpal Yadav Release Update: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इस समय अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे राजपाल की एक अपील ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। हाल ही में उनका एक बयान वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था, “न पैसे हैं और न दोस्त।” लेकिन अब जो खबर सामने आई है, वह उनके फैंस को सुकून देने वाली है। उनके मैनेजर गोल्डी ने खुलासा किया है कि सलमान खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स अब उनकी मदद के लिए मैदान में उतर आए हैं।

इन बड़े सितारों ने दिया ‘राजपाल’ को सहारा: सोनू सूद (Sonu Sood) से लेकर वरुण धवन तक शामिल

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने हाल ही में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत के दौरान बताया कि इंडस्ट्री राजपाल यादव के साथ एक चट्टान की तरह खड़ी है। गोल्डी के मुताबिक, सलमान खान, अजय देवगन, और वरुण धवन जैसे सितारों ने अपना पूरा सपोर्ट देने का वादा किया है। मैनेजर ने बताया,”सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने सीधे तौर पर अपना समर्थन दिया है। मैं अभी डेविड धवन जी के साथ फोन पर था, उन्होंने भी काफी मदद की है। इसके अलावा वरुण धवन और रतन नैन भी इस मुश्किल घड़ी में राजपाल भाई के साथ हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इन सितारों ने आर्थिक मदद (पैसे) भेज दी है, तो उन्होंने साफ किया कि इंडस्ट्री ने कमिटमेंट किया है, लेकिन बड़े ट्रांजैक्शन रातों-रात नहीं होते, इसमें समय लगता है।

Rajpal Yadav Release Update
Rajpal Yadav Release Update

Rajpal Yadav Release Update: क्या कल तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल?

राजपाल यादव के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह जेल से कब बाहर आएंगे? गोल्डी ने इस पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि कल कोर्ट में राजपाल की बेल (जमानत) पर सुनवाई होनी है। मैनेजर ने उम्मीद जताई है कि Rajpal Yadav Release Update को लेकर कल अच्छी खबर मिल सकती है। उन्होंने कहा, “हमें पूरी उम्मीद है कि वह कल तक बाहर आ जाएंगे। परिवार को इस समय मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। फरवरी के अंत में घर पर कुछ पारिवारिक समारोह और सेलिब्रेशन भी हैं, और हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक घर वापस आ जाएं।”

इसे भी पढें: दवा या ‘दहशत’? स्कूल में कीड़े की दवा खाते ही बेहोश होने लगे 110 बच्चे, चीख-पुकार के बीच मची अफरा-तफरी

इमोशनल बयान के बाद बदला बॉलीवुड का रुख: ‘न पैसे हैं और न दोस्त’

आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर करने से ठीक पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने उनके को-एक्टर्स और दोस्तों को भावुक कर दिया। उस वीडियो में उनकी बेबसी साफ दिख रही थी। जैसे ही यह खबर फैली, न केवल सलमान और अजय, बल्कि गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी, केआरके और म्यूजिक डायरेक्टर राव इंद्रजीत यादव ने भी सोशल मीडिया पर उनके समर्थन का ऐलान कर दिया। हालांकि, जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने जेल जाने से पहले खुद किसी से मदद मांगी थी, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button