लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विधानसभा भंग कर सकते हैं Nitish Kumar

बिहार से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोकसभा चुनाव के पहले जल्द बिहार विधानसभा को भंग (Bihar Assembly Dissolve) कर सकते हैं.

Bihar Assembly Dissolve: बिहार से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोकसभा चुनाव के पहले जल्द बिहार विधानसभा को भंग (Bihar Assembly Dissolve) कर सकते हैं. इसके लिए वह कानूनविदों से कानूनी सलाह भी ले रहे हैं. जेडीयू और आरजेडी के बीच जारी तनातनी के बीच ये बड़ी खबर सूत्रों के माध्यम से आई है. नीतीश कुमार जल्द ही कोई ठोस कदम उठा सकते हैं. सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि बीजेपी का रुख पॉजिटिव नहीं है. इसी के चलते नीतीश कुमार विधानसभा को भंग कर सकते हैं. वह लीगल ऑप्शन पर सलाह ले रहे हैं.

25 जनवरी के बाद बिहार में बड़ा खेला!

इस बीच, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि जेडीयू के लोग आरजेडी से अपना संबंध तोड़ेंगे. 25 जनवरी के बाद बिहार में बड़ा खेला होना तय है. यह गठबंधन अब ज्यादा चलने वाला नहीं है. दोनों पार्टियों के बीच तनातनी अपने चरम पर है. दोनों विपरीत विचारधारा की भी पार्टियां हैं. हालांकि, मुझे ये नहीं पता है कि जेडीयू का आगे क्या होगा? बीजेपी का साथ उसे मिलेगा या नहीं.

बीजेपी के लिए जेडीयू के रास्ते अभी भी खुले हैं- पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी 

वहीं, बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बीजेपी के लिए जेडीयू के रास्ते अभी भी खुले हैं. हालांकि, जेडीयू और आरजेडी का बिना मेल का ये गठबंधन बहुत दिनों तक चलने वाला नहीं है. जब ये गठबंधन बना था, तभी हमें पता था कि इसका टूटना सुनिश्चित है. बीजेपी तो हमेशा से गरीब और दबे कुचले लोगों की पार्टी रही है. प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने हमेशा गरीबों और दलितों के लिए काम किया है. लालू की पार्टी परिवारवादी है. नीतीश ने जब परिवारवाद पर हमला किया तो उन्हें बिल्कुल चिढ़ना नहीं चाहिए.

जाहिर हो कि अगर बिहार विधानसभा भंग हो जाती है और बीजेपी का साथ जेडीयू को नहीं मिल पाता है तो लोकसभा के साथ बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं. हालांकि, नीतीश कुमार और लालू की पार्टी आरजेडी में बढ़ती तनातनी के बीच विधानसभा का भंग होना लगभग तय माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button