किसानों पर लाठीचार्ज होते ही यात्रा छोड़ दिल्ली पहुंच गए Rahul Gandhi

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बताया कि पंजाब- हरियाणा में किसान आंदोलन को देखते हुए राहुल(Rahul Gandhi) दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात कर सकते हैं।

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।किसानों और पुलिस में आमने-सामने की लड़ाई हुई है, जिसमें कई किसान घायल हुए हैं. पुलिस के तरफ से जमकर लाठी डंडे भी चले जिसके कारण लगातार दो घंटे से टकराव हो रहा है.ऐसे में गम्भीर हालतों को देखते हुए राहुल गान्धी अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा बीच में छोड़कर किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली पहुँच गए हैं।

दरअसल,कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बताया कि पंजाब- हरियाणा में किसान आंदोलन को देखते हुए राहुल(Rahul Gandhi) दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात कर सकते हैं। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रवाना हुए हैं।बता दें, शेड्यूल के मुताबिक कांग्रेस की न्याय यात्रा को बलरामपुर के लिए रवाना होना था। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद कल यानी बुधवार को राहुल को झारखंड के लिए रवाना होना था।हालांकी अब यात्रा दोबारा कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं है।

बताते चलें, इससे पहले अंबिकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों को MSP की लीगल गारंटी का वादा किया। राहुल ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस के इलेक्शन मेनिफेस्टो में शामिल होगा। केंद्र में हमारी सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button