U19 World Cup: कहां और कब खेले जाएंगे अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव प्रसारण
U19 World Cup: ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर सिक्स स्टेज के मैच समाप्त हो गए हैं। अब 6 फरवरी से सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे। U 19 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-ए से भारतीय अंडर 19 टीम और पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने क्वालिफाई किया है। वहीं, ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ये रोमांचक मैच कब और कहां खेले जाएंगे। U 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच से जुड़ी सभी जानकारियां एक साथ
U 19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच कहां और कब खेला जाएगा:-
U 19 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया और अफ्रीका के बीच साउथ अफ्रीका के सहारा पार्क विलोमूर क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी को खेला जाएगा।
U 19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कहां और कब खेला जाएगा:-
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 फरवरी को साउथ अफ्रीका के सहारा पार्क विलोमूर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे से होगा अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच?
U 19 वर्ल्ड कप के सभी सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से होगी।
U 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच को आप कहां देख सकते हैं?
भारत में इस मैच का LIVE प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। भारतीय फैंस इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए सब्सक्रिप्शन की कोई जरुरत नहीं होगी।
भारत U19 टीम का स्क्वाड:
उदय सहारन (कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी,अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, अरावली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे,रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान,
और पढ़ें :-



