Under 19 World Cup: सेमीफाइनल की 4 टीमें तय,इंडिया की टक्कर साउथ अफ्रीका से, कब-कहां और किस तरह फ्री में लाइव देखें, एक क्लिक में जानें
Under 19 World Cup: पाकिस्तान की बांग्लादेश पर 5 रन से जीत के बाद ही UNDER 19 वर्ल्ड कप 2024 की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें निश्चित हो गईं. पाकिस्तान ने सुपर सिक्स के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश पर विस्फोटक जीत दर्ज की. भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें पहले ही अंतिम 4 का टिकट बुक कर चुकी थीं. विश्व कप का पहला सेमीफाइनल 6Mऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के बीच 6 फरवरी को खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. पहले सेमीफाइनल में भारत की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी जो 6 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा.

खिताब की सबसे प्रबल दावेदार भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है. उदय सहारन (Uday Saharan) की कप्तानी वाली टीम ने अपने आखिरी सुपर सिक्स मुकाबले में नेपाल को बुरी तरह से मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. भारत ने लीग स्टेज में 3 जबकि सुपर सिक्स चरण में 2 मैच विस्फोटक अंदाज में जीते. टीम ने सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड और नेपाल को जमकर धोया.
और पढ़ें :-



