“I’m Not His Gffff!!!” – Kartik Aaryan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Karina Kubiliute ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Kartik Aaryan dating rumours पर Karina Kubiliute का बड़ा बयान सामने आया है। Goa vacation photo से शुरू हुई अफवाहों पर Karina ने साफ शब्दों में सच्चाई बताई। पूरी खबर पढ़ें।

Kartik Aaryan Dating Rumours: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Kartik Aaryan Dating Rumours
Kartik Aaryan Dating Rumours

इस बार वजह बनी उनकी Goa vacation की एक सिंपल-सी तस्वीर। Kartik ने समुद्र किनारे रिलैक्स करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो पोस्ट होते ही फैंस ने इसे लाइक और शेयर करना शुरू कर दिया।

लेकिन असली हलचल तब मची जब सोशल मीडिया यूज़र्स ने देखा कि Karina Kubiliute नाम की एक महिला ने भी कुछ दिन पहले बेहद मिलती-जुलती तस्वीरें पोस्ट की थीं। समुद्र का एंगल, बीच बेड्स, तौलिया रखने का तरीका – सब कुछ लगभग एक जैसा था। इसके बाद इंटरनेट पर लोग दोनों तस्वीरों को जोड़ने लगे और Kartik Aaryan dating rumours ने जोर पकड़ लिया।

इसे भी पढें: सोना खरीदने वालों के लिए RBI की चेतावनी! बड़े बैंकों ने जारी किया ‘स्लो डाउन’ अलर्ट, नहीं पढ़े खबर तो उड़ जाएंगे पैसे!

Reddit से Instagram तक, इंटरनेट डिटेक्टिव्स ने लगाए कयास

इन अफवाहों को हवा देने का काम किया सोशल मीडिया, खासकर Reddit यूज़र्स ने। लोगों ने Kartik और Karina की तस्वीरों को साइड-बाय-साइड तुलना करके पोस्ट किया। कुछ यूज़र्स ने यह भी दावा किया कि Kartik Aaryan ने पहले Karina Kubiliute को Instagram पर फॉलो किया था, लेकिन जैसे ही अफवाहें तेज़ हुईं, उन्होंने अनफॉलो कर दिया।

Kartik Aaryan Dating Rumours
Kartik Aaryan Dating Rumours

हालांकि, इस पूरे मामले पर Kartik या Karina की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई थी। इसके बावजूद, Karina को “Kartik Aaryan की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड” कहा जाने लगा। दिलचस्प बात यह रही कि यह चर्चा ऐसे समय पर हो रही थी जब Kartik की हालिया फिल्म “Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri” बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इसे भी पढें: IRCTC घोटाला केस में जुड़ा नया मोड़! तेजस्वी यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में CBI को दी चुनौती, 14 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

Karina Kubiliute का साफ जवाब – “I’m Not His Gffff!!!”

अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब Karina Kubiliute ने खुद इन अफवाहों पर रिएक्ट किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में देखा गया कि Karina ने एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सीधे शब्दों में लिखा –
“I’m not his gffff!!!”

उनका यह कमेंट कुछ ही देर में वायरल हो गया और डेटिंग रूमर्स पर विराम लग गया। जिस पोस्ट पर उन्होंने कमेंट किया था, उसमें Kartik Aaryan को लेकर कई अन्य दावे भी किए गए थे, लेकिन उनमें से किसी की भी पुष्टि नहीं हुई। यह पोस्ट Diksha Kandpal द्वारा शेयर की गई थी। Karina के इस एक लाइन के बयान ने साफ कर दिया कि उनका और Kartik Aaryan का कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है।

Kartik Aaryan की लव लाइफ पर पहले क्या बोले थे अभिनेता?

इससे पहले Kartik Aaryan खुद भी अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि काम की वजह से उनकी सोशल लाइफ बेहद सीमित हो जाती है। उन्होंने यह भी साफ किया था कि वह उस समय किसी को डेट नहीं कर रहे थे।

Kartik ने कहा था कि भले ही उन्हें “रोमांटिक हीरो” कहा जाता हो, लेकिन प्यार के मामले में वह खुद को थोड़ा अनलकी मानते हैं। उनका मानना है कि पैसा और शोहरत सब कुछ नहीं खरीद सकते, सच्चा प्यार अपने समय पर ही मिलता है।

Kartik Aaryan Dating Rumours
Kartik Aaryan Dating Rumours

इसे भी पढें: बुढ़ापे में कमजोर हुई आंतों को अब मिलेगी ‘दोबारा जवानी’! वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया तरीका, चूहों पर हुआ कमाल, अब इंसानी कोशिकाओं पर भी कामयाब

पुराने लिंक-अप्स और अफवाहें

Kartik Aaryan का नाम बीते कुछ सालों में कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। Sreeleela, Janhvi Kapoor और Ananya Panday के साथ उनकी डेटिंग की खबरें सामने आईं, लेकिन अधिकतर मामलों में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। Ananya Panday के साथ उनके रिश्ते को लेकर कुछ समय तक चर्चा रही, लेकिन वह भी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया।

इसे भी पढें: सुरेश कलमाड़ी का सफर: भारतीय वायुसेना के पायलट से भारत के सबसे ताकतवर खेल प्रशासक तक

Karina Kubiliute के साथ जुड़ी अफवाहें इसलिए खास थीं क्योंकि वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। अब उनके बयान के बाद साफ हो गया है कि यह महज़ एक सोशल मीडिया कयास था।

Related Articles

Back to top button