होंठो पर लाली,माथे पर बिंदिया,गर्लफ्रेंड को नौकरी दिलाने शख्स बना लड़की
अंग्रेज सिंह जिसकी जगह पर परीक्षा देने आया था उसकी पहचान उसकी गर्लफ्रेंड परमजीत कौर के रूप में की गई है जो कि फजिल्का जिले की ही रह रही थी।

परीक्षा के दौरान नकल करने वाले शहर लोग ऐसे-ऐसे नुस्खे अपनाते हैं कि सुनकर भी हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के फरीदकोट से आया है जहां एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो कि लड़की का रूप बनाकर गर्लफ्रेंड की परीक्षा देने पहुंचा था। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर की परीक्षा में फजिल्का का रहने वाला अंग्रेज सिंह लड़की बनकर पहुंच परीक्षा सेंटर पहुंच गया। 7 जनवरी को यह परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल कोटकापुरा में आयोजित की जा रही थी।

वहीं जांच के समय विश्वविद्यालय प्रशासन ने बायोमीट्रिक डिवाइस से आरोपी को पहचान लिया। उसने लड़की के नाम की एक फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी बनवा रखा था। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। वहीं इस बात की आशंका जाहिर की गई है कि हो सकता है कि इस तरह से परीक्षा में फ्रॉड करने वालों का कोई बड़ा नेटवर्क शामिल हो। इससे पहले भी इस तरह का केस सामने आ चुका है।
बिंदी, लिपस्टिक लगाकर पहुंचा था शख्स
लड़की बनकर परीक्षा देने आए शख्स ने होंठों पर लिपस्टिक और माथे पर बिंदी तक लगा रखी थी। उसने हाथों में कंगन पहन रखे थे। इसके अलावा वह लेडीज सूट पहनकर परीक्षा देने आया था। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के कुलपति डॉ. राजीव सूद ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि अंग्रेज सिंह जिसकी जगह पर परीक्षा देने आया था उसकी पहचान उसकी गर्लफ्रेंड परमजीत कौर के रूप में की गई है जो कि फजिल्का जिले की ही रह रही थी।
जानकारी के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा असली कैंडिडेट को भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिजेक्ट कर दिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से शिकायत मिली थी। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी।



