Gujrat:दो दिन से लापता था शेर का शावक,फिर 48 घंटे बाद कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला पल!

गुजरात (Gujrat) के अमरेली (Amreli) जिले में दो दिन से अपनी मां से बिछड़ा शेर का एक महीने का शावक आखिरकार मिल गया। दोनों के मिलन का दृश्य इतना भावुक था कि वनकर्मी भी दंग रह गए। जानिए पूरा मामला।

गुजरात (Gujrat) के अमरेली (Amreli) जिले के जंगल क्षेत्र से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहां करीब एक महीने का शेर का शावक अपनी मां से बिछड़ गया था। क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने शावक को अकेला पाया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

दो दिन तक वन विभाग (Forest Department) ने की निगरानी
वन अधिकारियों के अनुसार, शावक को मिलने के बाद उसकी गतिविधियों पर करीब दो दिनों तक लगातार निगरानी रखी गई। टीम ने शावक को सुरक्षित स्थान पर रखा और उस इलाके में शेरनी की तलाश जारी रखी जहां से बच्चा मिला था।

मां-बच्चे का भावुक मिलन
दो दिन की मेहनत के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार शेरनी का पता लगाया। इसके बाद शावक को उसकी मां के पास छोड़ा गया।
जैसे ही शेरनी ने अपने बच्चे को देखा, वह तेज़ी से उसकी ओर दौड़ी और उसे सुरक्षित तरीके से मुंह में उठाकर जंगल की ओर ले गई। यह दृश्य इतना भावुक था कि मौके पर मौजूद सभी वनकर्मी आनंद से भर उठे।

स्थानीय लोगों ने सराहा वनकर्मियों का प्रयास
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रकृति प्रेमियों ने वन विभाग की टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की। समय पर की गई कार्रवाई की वजह से शावक और उसकी मां का मिलन संभव हो पाया।

गिर वन क्षेत्र में ऐसे कई प्रयास सफल
गौरतलब है कि अमरेली और गिर क्षेत्र में वन विभाग अक्सर ऐसे बचाव अभियान चलाता है। बिछड़े शावकों को सुरक्षित मिलाने की ये पहल वन्यजीव संरक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Related Articles

Back to top button