ममता के घर पहुंचे राहुल गाँधी किया गया बहुत ही भव्य स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ममता बनर्जी के घर माने जाने वाले बंगाल में एन्ट्री कर चुकी है जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालात यहां तक हो गए हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई है और राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर असम पुलिस ने FIR भी दर्ज की है।वहीं इन विवादों के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ममता बनर्जी के घर माने जाने वाले बंगाल में एन्ट्री कर चुकी है जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 जनवरी को बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शिरहाट से राज्य में प्रवेश की है।बंगाल पहुंचने पर राहुल गांधी की हजारों की संख्या में लोगों ने अगवानी की।बता दें वहां पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा पश्चिम बंगाल गूंज उठा।राहुल गांधी के आगमन के साथ ही पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ जोड़कर और फूल का माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया।उन्हें साल ओढ़ाकर उनका तिलक भी किया गया। राहुल गांधी की बस को देखते ही पूरी भीड़ उत्साहित हो गई और राहुल गांधी को चारों ओर से घेर लिया । कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लहराकर स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की. कूच बिहार जिले के स्थानीय लोगों ने भी राहुल गांधी को यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां दी।

बताते चलें लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ लोग झूमते दिखाई दिए।पारम्परिक गीत और नृत्य प्रदर्शन कर राहुल गांधी का स्थानीय महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। हर तरफ नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button