भारत न्याय यात्रा शुरू होते ही राहुल की एक तस्वीर ने जीत लिया पूरी दुनिया का दिल
राहुल गांधी ने लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन भी स्वीकर किया.वहीं यात्रा शुरू होने के साथ ही राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने सबका दिल जीत लिया हैं।

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण न्याय यात्रा की शुरुआत आज रविवार (14 जनवरी) से मणिपुर के थोबल से हो गई है.पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झंडा दिखाकर बस रवाना किया और राहुल गांधी ने लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन भी स्वीकर किया.वहीं यात्रा शुरू होने के साथ ही राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने सबका दिल जीत लिया हैं।
https://x.com/ANI/status/1746486387082510360?s=20
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा की शुरूआत मणिपुर से की हैं। इस दौरान राहुल गांधी का अनुभव काफी यादगार रहा। हिंसा से सुलग रहे राज्य में पहुंचे राहुल ने वहां नई सकारात्मक ऊर्जा बिखेर दी। इस दौरान राहुल गांधी ने वहां के लोकल समुदाय के बच्चों के साथ बातचीत की और सेल्फी भी ली।छोटे बच्चों के संग राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी अपने गोद में तीन बच्चों को बिठाए हुए और प्यार-दुलार जताते दिखाई दिखे। पहलें बच्चे हस्ते खिलखिलाते राहुल गांधी की फोटों खींचने के लिए आगे बढ़ते है तभी राहुल गांधी बड़े प्यार से उन्हें अपनी गोद में बिठाकर उनके साथ सेल्फी का आंनद लेने लगते है।बता दें बस में राहुल गांधी ने मणिपुर के बच्चों को जब अपनी गोद में बैठाया और उनके साथ सेल्फी ली इस दौरान दानिश अली भी राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेते नजर आए.
गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, ”यह यात्रा पिछले 10 साल में हुए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अन्याय के खिलाफ निकाली जा रही है.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री आम जनता को ‘अमृतकाल’ के सुनहरे और रंगीन सपने दिखाते हैं, लेकिन पिछले 10 साल की हकीकत ‘अन्याय काल’ है. इस अन्याय काल का कहीं कोई जिक्र नहीं होता.”



