मणिपुर में राहुल गाँधी की एक झलक पाने पेड़ो और मकानों पर चढ़ गए लोग

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी 14 जनवरी 2024 को मणिपुर की राजधानी इंफाल से 34 किलोमीटर दूर थौबुल से शुरू होगी. वही इस यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी का भव्य स्वागत अभिनन्दन हुआ और साथ ही लोगों का जनसैलाब इंफाल में उमड़ पड़ा है।

मणिपुर से आज राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज होने जा रहा है. कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद ये राहुल गांधी की दूसरी यात्रा है. इस बार राहुल गाँधी यह यात्रा देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिम की तरफ करेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा खोंगजम इलाके से शुरू हो रही है जो कि थौबुल जिले में है. राहुल गांधी इंफाल एयरपोर्ट से बस में सफर करके पहले खोंगजोम वार मेमोरियल गए और फिर सभास्थल पहुचें जहां उनके आगमन के साथ ही मणिपुर की जनता अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब से हो गए।राहुल गाँधी को देखने पूरा मणिपुर उमड़ पड़ा।भीड़ इतनी थी कि लोग पेड़ो,घरों और छतों पर चढ़े दिखाई दिए।

दरअसल, राहुल गांधी आज मणिपुर के खोंगजोंम में पहले सभा करने पहुंचे है और उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. सभास्थल पर पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा मणिपुर गूंज उठा।इस बीच राहुल गाँधी का ढोल नगाड़ों के साथ हार्दिक अभिनंदन किया गया और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया वहीं राहुल गाँधी ने भी हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। शहर की सड़कों और गलियों के साथ साथ घरों और दुकानों की छतों पर हजारों लोगों की भीड़ दिखाई दी लोग राहुल गाँधी की एक झलक पाने को बेताब से दिखे. इसके अलावा राहुल गाँधी के पहुँचने पर सड़कों पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कलाकारों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियां दी। ढोल नगाड़े बजाकर राहुल गाँधी का जगह जगह पर स्वागत किया गया। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या युवा, सभी में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वयं राहुल गाँधी ने लोगों के कंधे पर हाथ रखकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button