Rewa कलेक्टर प्रतिभा पाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप!

रीवा (Rewa) जिले में सेमरिया (Semaria) के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (MLA Abhay Mishra) ने कलेक्टर प्रतिभा पाल पर भ्रष्टाचार और किसानों के भुगतान रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 58 किसानों को अब तक समर्थन मूल्य का भुगतान नहीं मिला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

सेमरिया (Semaria) से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (MLA Abhay Mishra) ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) पर गंभीर भ्रष्टाचार और किसानों का भुगतान रोकने के आरोप लगाए। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि कलेक्टर “पैसे की लालसा में किसानों का हक रोक रही हैं” और पूरा उपार्जन तंत्र “अपने खास लोगों के ज़रिये नियंत्रित कर रही हैं।”

“यह भी पढ़ें:”Rewa में 6 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला:एक आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने खोला बड़ा फर्जीवाड़ा

किसानों का पैसा अटका, परेशान किसान लाइन में भटकते रहे
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (MLA Abhay Mishra) ने बताया कि विजया वेयरहाउस के सरकारी खरीदी केंद्र में अपनी फसल बेचने वाले 58 किसानों को आज तक समर्थन मूल्य का भुगतान नहीं किया गया।

उन्होंने कहा-
जो किसान खाद के लिए लाइन में लगते हैं, कर्ज लेकर खेती करते हैं, वही आज अपने मेहनत के पैसों से वंचित हैं। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने सरकारी नीति पर भरोसा किया।”

उपार्जन प्रणाली में भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (MLA Abhay Mishra) ने सहकारिता समिति प्रबंधक, वेयरहाउसिंग अधिकारी और नान अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि ये सभी मिलकर उपार्जन समिति बनाते हैं, जिसकी अध्यक्ष रीवा कलेक्टर होती हैं।

विधायक के शब्दों में-
हमारे जिले की कलेक्टर भ्रष्ट हैं। पूरी प्रणाली किसानों के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया में अपने खास लोगों को बैठा रखा है।

किसानों का पैसा रुका-सरकार से हस्तक्षेप की मांग
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (MLA Abhay Mishra) ने सरकार से मांग की है कि किसानों को तुरंत भुगतान दिलाया जाए,पूरे उपार्जन सिस्टम की निष्पक्ष जांच कराई जाए,भ्रष्टाचार के जिम्मेदार अफसरों” पर सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि किसानों का पैसा रोकना “सबसे बड़ा अपराध” है और सरकार को इसमें तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button