Rahul-Soniya News:अभी-अभी कोर्ट का बड़ा फैसला टला – राहुल-सोनिया को मिली बड़ी राहत!
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी (Rahul Gandhi-Soniya Gandhi) को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने का फैसला 16 दिसंबर तक टाल दिया है।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी (Rahul Gandhi-Soniya Gandhi) के लिए नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और बड़ी राहत सामने आई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर अपना फैसला एक बार फिर टाल दिया है।
फैसला फिर टला-अब 16 दिसंबर को आएगा आदेश
दरअसल, कोर्ट ने साफ कहा कि वह यह तय करने के लिए और समय चाहती है कि चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाए या नहीं। अब यह आदेश 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा।
“यह भी पढ़ें:”नए CJI सूर्यकांत (Surykant) एक्शन मोड में,दे दिया मोदी को आदेश
तीन बार टल चुका है फैसला
कोर्ट ने 14 जुलाई को बहस पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था।
इसके बाद 29 जुलाई,8 अगस्त,29 नवंबर को भी फैसला टल चुका है।
अब चौथी तारीख 16 दिसंबर तय हुई है।
कोर्ट ने किन बिंदुओं पर जताई चिंता
विशेष न्यायाधीश (PC एक्ट) विशाल गोगने ने कहा कि: वित्तीय लेन-देन ,कथित किराया रसीदें,फंड फ्लो पैटर्न को गहराई से देखने की जरूरत है।
अदालत का कहना है कि इन दस्तावेज़ों का विस्तार से अध्ययन किए बिना कोई निर्णय संभव नहीं है।
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को केस फाइलों के आधार पर जरूरी स्पष्टीकरण भी दिया है।
कांग्रेस ने इसे बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई
कांग्रेस का कहना है कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है,यंग इंडियन का गठन कानून के तहत हुआ है और इसमें किसी निजी लाभ का सवाल ही नहीं।
वहीं ED का दावा है कि कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर फर्जी अग्रिम किराया भुगतान दिखाए गए,नकली किराया रसीदें बनाई गईं,और वर्षों तक गलत लेन-देन चलता रहा।



