Rewa: 24 घंटे बाद बयान! नशा बेचने के वायरल वीडियो पर अवनीश गहरवार की सफाई-“ये साज़िश है…”

रीवा (Rewa) युवा कांग्रेस नेता अवनीश सिंह गहरवार (Avanish Singh Gaharwar) का नशा बेचने का कथित वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद बड़ा बयान सामने आया। निष्कासन के बाद अवनीश ने इसे साज़िश बताया और कानूनी कार्रवाई की बात कही

रीवा (Rewa) की राजनीति में मंगलवार रात अचानक बड़ा धमाका हुआ। सिरमौर के नव–नियुक्त युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार (Avanish Singh Gaharwar) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में उन्हें कोरेक्स सिरप और ब्राउन शुगर जैसी नशीली वस्तुएं बेचते हुए दिखाया जा रहा है।

वायरल वीडियो ने हिलाया राजनीतिक गलियारा
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पूरे जिले की राजनीति से लेकर प्रशासन तक हलचल मच गई। मामला इतना गंभीर हो गया कि विपक्षी नेताओं और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

24 घंटे की चुप्पी के बाद अवनीश सिंह गहरवार (Avanish Singh Gaharwar) सामने आए
निष्कासन के बाद 24 घंटों तक चुप्पी साधने के बाद बुधवार को अवनीश कैमरे के सामने आए और बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा-
“मैं पूरी तरह निर्दोष हूँ। वीडियो फर्जी है। मुझे कांग्रेस के ही कुछ बड़े नेताओं ने साज़िश के तहत बदनाम किया है। मेरा राजनीतिक प्रभाव बढ़ रहा था, इसलिए मुझे फँसाया गया।”
उन्होंने यह भी कहा कि वे इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

कांग्रेस नेताओं संग पुरानी तस्वीरें भी वायरल
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अवनीश सिंह गहरवार (Avanish Singh Gaharwar) की कई पुरानी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं, जिनमें वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों ने विवाद को और भड़काने का काम किया।

कांग्रेस ने लिया कड़ा एक्शन
राजनीतिक दबाव बढ़ता देख कांग्रेस ने देर रात ही बड़ी कार्रवाई की। पार्टी ने अवनीश सिंह गहरवार (Avanish Singh Gaharwar) को “तुरंत प्रभाव से 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित”
कर दिया।

वीडियो की सच्चाई पर अभी भी सवाल
हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मुद्दा इतना तूल पकड़ चुका है कि अब पूरे मामले में पुलिस और राजनीतिक समीक्षाओं की गूंज बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button