Actor Arbaaj Khan’s Marriage : करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे अरबाज खान, जानिए कौन है इस 56 वर्षीय एक्टर की दुल्हन

Actor Arbaaj Khan’s Marriage : बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में दूसरी शादी मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से की। दोनों की निकाह सेरेमनी रविवार देर शाम अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई।
देर रात अरबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी शुरा के साथ फोटो शेयर की। इसे शेयर करते हुए अरबाज ने लिखा- ‘हमारे प्रियजनों की मौजूदगी में, हमने हमेशा के लिए प्यार और एकजुटता की शुरुआत की है। हमारे इस खास दिन पर आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहिए।’
रवीना ने वीडियो शेयर कर शादी की बधाई दी
देर शाम रवीना टंडन ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। इसमें वे अरबाज खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, ‘मुबारक, मुबारक, मुबारक… माय डार्लिंग शुरा खान और अरबाज खान। दोनों के लिए बहुत खुश हूं। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। मिसेज और मिस्टर शुरा अरबाज खान।’ बता दें कि अरबाज की दुल्हन शुरा, रवीना की ही मेकअप आर्टिस्ट हैं।

पेरेंट्स और भाई सलमान-सोहेल भी पहुंचे अर्पिता के घर
इस शादी में सिर्फ अरबाज के करीबी और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। अरबाज के अलावा उनके पेरेंट्स सलीम और सलमा खान, हेलेन, भाई सलमान और सोहेल खान, बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और यूलिया वंतूर के अलावा एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी अर्पिता के घर पहुंचे। सुनने में आया है कि सिंगर हर्षदीप कौर ने इस निकाह में परफॉर्म किया।

मीडिया ने शादी पर सवाल किया तो शर्मा गए थे अरबाज
इससे पहले अरबाज शनिवार शाम को मुंबई पुलिस के कार्यक्रम उमंग में शामिल हुए थे। इवेंट में जब एक्टर पैपराजी को पोज दे रहे थे तब पैप्स ने उनसे मजाक करते हुए शादी पर सवाल करते हुए पूछा था कि सर कल किधर आना है? इतना सुनकर अरबाज शर्मा गए थे। उन्होंने पैपराजी को चुप रहने का इशारा किया था।

सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस यूलिया वंतूर भी शादी का हिस्सा बनीं।
जानिए कौन हैं शुरा खान?
शुरा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।

अरबाज से उनकी मुलाकात अपकमिंग फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे और जल्द शादी करना चाहते थे।

हाल ही में जॉर्जिया से हुआ है ब्रेकअप
अरबाज अब तक मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। हालांकि 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद कुछ दिनों पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है। इसकी पुष्टि जॉर्जिया भी अपने कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं।
ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने कहा था कि मैं और अरबाज इस बात को जानते थे कि हम साथ रहने के लिए नहीं बने हैं। इसके अलावा मेरी अपनी एक अलग पहचान है। मैं नहीं चाहती थी कि लोग मुझे अरबाज की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानें।
1998 में मलाइका अरोड़ा से हुई थी शादी
अरबाज ने इससे पहले 1998 में मॉडल-एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। अरबाज और मलाइका का 21 साल का बेटा अरहान खान है। मलाइका इन दिनों फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।



