IND vs ENG Live Cricket Score: ‘बैजबॉल’ और भारतीय स्पिनर्स के बीच आज होगी भीषण टक्कर, दूसरी पारी में इंग्लैंड 67/1
ENG vs IND Match Live: रेहान और क्राउली क्रीज पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने अपनी पहली पारी में 396 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर ही ढेर हो गई थी। टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल 398 रन की हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को दूसरी पारी में एकमात्र झटका बेन डकेट के रूप में लगा, जिन्हें अश्विन ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। वह 28 रन बना सके। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जैक क्राउली 29 रन और रेहान अहमद नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ENG vs IND Match Live: इंग्लैंड को और 332 रन की आवश्यकता
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम को जीत के लिए अभी भी 332 रन की जरूरत है। भारत ने 399 रन का लक्ष्य रखा था। वहीं, भारतीय टीम को जीत के लिए नौ विकेट चाहिए। चौथे दिन इंग्लैंड की आक्रामक शैली, जिसे ‘बैजबॉल’ भी कहा जाता है, उसके और भारतीय स्पिनर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
ENG vs IND Match Live: ‘बैजबॉल’ और भारतीय स्पिनर्स बॉलर के बीच होगी भीषण टक्कर, दूसरी पारी में इंग्लैंड 67/1
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में जारी है। भारतीय टीम ने 399 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। आज इंग्लैंड के प्रसिद्ध ‘बैजबॉल’ और भारतीय स्पिनर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।



