भाजपा के पूर्व विधायक KP TRIPATHI के भाई का खौफ, बिजली विभाग को ही लगा दिया लाखों का चूना!?

बीजेपी की गरीबों के लिए मुफ्त बिजली योजना मजाक बनती जा रही है जहां मुफ्त बिजली मिलती तो है लेकिन अमीरों को, क्योंकि गरीब व्यक्ती अगर निर्धारित की गई बिजली बिल समय से जमा नही करता तो अगले दिन बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली विभाग के लोग पहुंच जाते है, लेकिन वही बिल अगर कोई अमीर व्यक्ती या फिर नेता और नेता के रिश्तेदार न जमा करे तो नियम कुछ और बन जाते है और उनका बिजली बिल का कनेक्शन भले लाखों में हो फिर भी उनके ऊपर कोई भी कार्यवाही नही की जायेगी.
रीवा के इस विधायक के भाई ने बिजली विभाग को लगाया चूना
रीवा के सेमरिया विधानसभा से पूर्व विधायक रहे केपी त्रिपाठी (KP TRIPATHI)के भाई के नाम पर बिजली बिल 16 लाख रूपए का बकाया है.फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही गई और वह आराम से बिजली विभाग को लाखों का चूना लगा रहें है
कैसे हुआ बिजली चोरी का खुलासा
यह पुरा मामला उस वक्त सामने आया जब कांग्रेस नेता कमिश्नर ऑफिस पहुंचें और कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए यह मांग कर रहे थे कि,पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के भाई के ऊपर जरूर कार्यवाही की जाए.ज्ञापन देते समय कांग्रेस नेताओं ने क्या कुछ कहा हमारे यूट्यूब चैनल के माध्यम से जरूर देखिए.
https://www.youtube.com/watch?v=AualYKoXhRI
कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि, चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठार गांव में देवि कंस्ट्रक्शन स्टोन क्रेशर कंपनी जो की केपी त्रिपाठी (KP TRIPATHI)के भाई के नाम पर है उस पर 16लाख का बिजली बिल बकाया है लेकिन उन पर कार्यवाही नही की गई क्योंकि वह सेमरिया के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के भाई है और अगर उनकी जगह कोई और होता तो दूसरे दिन उसका बिजली कनेक्शन कट कर दिया जाता है, भाजपा पार्टी के ऊपर उन्होंने गरीबों का हक मारने का भी आरोप लगाया है.



