असम पहुंचते ही राहुल का हुआ बहुत ही भव्य स्वागत

असम में आगमन करते ही राहुल गांधी का बहुत भी भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज पांचवा दिन है।बीते दिन राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे थे.जिसके बाद फिर दो दिनों में उनकी यात्रा नगालैंड के पांच जिलों कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरी.अब आज यानी 18 जनवरी को यह यात्रा असम में प्रवेश कर चुकी है और असम में आगमन करते ही राहुल गांधी का बहुत भी भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया है।

दरअसल,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और उनकी पूरे टीम के असम में प्रवेश करते ही उनका जोरदार स्वागत किया.बता दें वहां पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा असम गूंज उठा।राहुल गांधी के आगमन के साथ ही पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ जोड़कर और फूल का माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लहराकर स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की. असम के स्थानीय लोगों ने भी राहुल गांधी को यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां दी। वहीं लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ लोग झूमते दिखाई दिए।पारम्परिक गीत और नृत्य प्रदर्शन कर राहुल गांधी का स्वागत किया गया। हर तरफ नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button