पहले दिन ही राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इस यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी का भव्य स्वागत अभिनन्दन हुआ और साथ ही लोगों का जनसैलाब इंफाल में उमड़ पड़ा है।

नए साल के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नई यात्रा का आगाज़ होने जा रहा है. राहुल गांधी की इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रखा गया है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी 14 जनवरी 2024 को मणिपुर की राजधानी इंफाल से 34 किलोमीटर दूर थौबुल से शुरू होगी. वही इस यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी का भव्य स्वागत अभिनन्दन हुआ और साथ ही लोगों का जनसैलाब इंफाल में उमड़ पड़ा है।

दरअसल, मणिपुर में यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है।वहीं यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता भी वहां पहुचें हुए हैं।साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए इंफाल में लोगो का हुजूम जुट गया है।हर तरफ ढोल नगाड़ों के साथ लोग झूमते दिखाई दिए। राहुल गांधी पर लगातार फूलों कि वर्ष हो रही थी।हर तरफ कांग्रेस के झंडो और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था।पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दिए।वे लगातार हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सभी का आभार व्यक्त करते नज़र आए।मालूम हो कि हर तरफ कांग्रेस के झंडो और जनता के भारी भीड़ में राहुल के हुंकार भरने की आवाज़ ने भाजपाइयों की टेंशन अभी से बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि राहुल की भारत न्याय यात्रा के मार्ग में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है. हालांकि, उसके शुरुआती प्वाइंट को बदल दिया गया है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुल 67 दिन चलेगी. इस अवधि में कुल 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त होगी. इस दौरान यह 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button