भारत यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस ने लांच किया नया गाना

इस यात्रा की शुरुआत से एक दिन पहले कांग्रेस ने यूट्यूब पर एक गाना रिलीज किया जिसमे कहा है कि वह न्याय के लिए हर दरवाजे पर दस्तक देगी. 

नए साल के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नई यात्रा का आगाज़ होने जा रहा है. राहुल गांधी की इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रखा गया है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 को मणिपुर की राजधानी इंफाल से 34 किलोमीटर दूर थौबुल से शुरू होगी. वही इस यात्रा की शुरुआत से एक दिन पहले कांग्रेस ने यूट्यूब पर एक गाना रिलीज किया जिसमे कहा है कि वह न्याय के लिए हर दरवाजे पर दस्तक देगी.

दरअसल, राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के इस गाने को अपने X हैंडल पर भी शेयर किया है. जिस पर राहुल गांधी ने लिखा, “जब तक इस देश के गरीब और आम लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, हम हर द्वार जाएंगे और हर दरवाजा खटखटाएंगे. हर गली, हर चौखट,हार मोहल्ले और संसद पर तब तक दस्तक देंगे, जब तक लोगों को सच्चा न्याय नहीं मिल जाता. सहो मत…डरो मत!”

बता दें,कांग्रेस ने राहुल गांधी की इस बार की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गीत में बेरोजगारी जैसे मुद्दों की ओर इशारा किया है. कांग्रेस पार्टी ने अपने लांच किए गए गीत में दावा किया कि गरीब और दबे कुचले लोगों ने अपना आत्म-सम्मान खो दिया है. युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं. महिलाएं वह सम्मान पाने के लिए तरस रही हैं जिसकी वे हकदार हैं.इसके अलवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गीत में इसके अलावा यौन उत्पीड़न को लेकर महिला पहलवानों के प्रदर्शन, कोरोना काल में सामूहिक दाह संस्कार, निलंबन के खिलाफ सांसदों के विरोध प्रदर्शन को हाइलाइट किया. इसके साथ ही राइट टू एजुकेशन राइट टू इनफॉर्मेशन समेत कुछ स्कीम के बारे में भी बताया है।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button