राहुल गाँधी के न्याय यात्रा शुरू करते ही हुआ बहुत ही भव्य स्वागत

राहुल गांधी आज मणिपुर के खोंगजोंम में पहले सभा करने पहुंचे है और उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. सभास्थल पर पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा मणिपुर गूंज उठा।

मणिपुर से आज राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद ये राहुल गांधी की दूसरी यात्रा है. इस बार वह देश के पूर्वी हिस्से मणिपुर से पश्चिम हिस्से मुंबई की ओर मार्च करेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा खोंगजम इलाके से शुरू हो रही है जो कि थौबुल जिले में है. राहुल गांधी इंफाल एयरपोर्ट से बस में सफर करके पहले खोंगजोम वार मेमोरियल गए और फिर सभास्थल पहुचें जहां उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया है।

दरअसल, राहुल गांधी आज मणिपुर के खोंगजोंम में पहले सभा करने पहुंचे है और उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. सभास्थल पर पहुंचते ही राहुल गांधी ज़िंदाबाद और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारों से मानो पूरा मणिपुर गूंज उठा।राहुल गांधी के आगमन के साथ ही पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ जोड़कर और फूल का माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लहराकर स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी राहुल गांधी को यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां दी। वहीं लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ लोग झूमते दिखाई दिए।हर तरफ कांग्रेस के झंडो और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओ समेत जनता के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था।पूरा सभास्थ्ल लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया।मालूम हो कि हर तरफ कांग्रेस के झंडो और जनता के भारी भीड़ में राहुल के हुंकार भरने की आवाज़ ने भाजपाइयों की टेंशन अभी से बढ़ा दी है।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button