श्री निवास तिवारी पर अभद्र बयान के बाद रीवा सांसद Janardan Mishra ने दी खुद को जलाने की धमकी!

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा (janardan mishra) एक बाद एक लगातार मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विंध्य के कद्दावर नेता Shriniwas tiwari के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने से नही चूक रहे हैं और यही कारण कि, वह उन्हें भ्रष्टाचारी,गुंडा और जातिवादी वाला नेता तक बता गए हैं, अब सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों का विषय बन गए है क्योंकि उन्होने खुद को जलाने की धमकी दे डाली है.  जिसमें रीवा सांसद  कांग्रेस को ललकार रहें हैं और कह रहे हैं कि, अगर कांग्रेस में दम है तो मुझे जलाकर देखे भरे चौराहे में मेरे पुतले को तो लोई भी जला सकता है, दरअसल सांसद का यह विडियो उस समय का है जब रीवा सांसद मीडिया से को संबोधित कर रहे थे और त्योंथर के श्री निवास तिवारी के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने न होने का कारण बता रहे थे जिसमें उन्होने कहा कि, यह बात सत्य है मुझे सिद्धार्थ तिवारी की तरफ से कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नही दी गई है, अगर दी भी गई होती तो मै उपस्थित नहीं हो पाता क्योंकि मऊगंज में भी कार्यक्रम रखा गया है जिसमें जाना जरूरी है, इसी बीच वह कांग्रेस पार्टी को सीधी चुनौती दे डाले और यह तक कह गए की “श्री निवास तिवारी के जमाने में उनके द्वारा एक टोकनी मिट्टी भी सड़क के गड्ढों में नहीं डाली गई. मेरे भाषण से तो श्री निवास तिवारी की आत्मा तो प्रसन्न हुई होगी.”

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button