फर्जी Facebook ID की शिकायत ऐसे करें मिनटों में होगी बंद

रीवा पुलिस (Rewa Police) ने फर्जी Facebook ID (Fake Facebook ID) की शिकायत करने का सरल तरीका जारी किया। जानें कैसे मिनटों में नकली प्रोफाइल रिपोर्ट करें और साइबर फ्रॉड से बचें।

रीवा पुलिस (Rewa Police) ने जनहित में बताया है कि हाल के दिनों में लोगों के नाम से Facebook ID (Fake Facebook ID) बनाकर पैसों की मांग करने के मामले तेजी से बढ़े हैं।
कई लोग इन नकली प्रोफाइल के आधार पर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
एडवाइजरी में बताया गया है कि किसी भी Facebook ID (Fake Facebook ID) को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके मिनटों में रिपोर्ट किया जा सकता है और उसे बंद कराया जा सकता है।

फर्जी Facebook Profile रिपोर्ट करने का पूरा तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

1. सबसे पहले उस Facebook ID (Fake Facebook ID) को खोलें जिसे आपने रिपोर्ट करना है।

2. प्रोफाइल के दाईं ओर ऊपर दिखाई दे रहे तीन डॉट (… ) पर क्लिक करें।

3. Find Support or Report Profile चुनें इस ऑप्शन पर क्लिक करके रिपोर्टिंग सेक्शन में जाएँ।

4. Pretending To Be Someone ऑप्शन चुनें अब यह चुनें कि यह प्रोफाइल किसी की नकल कर रही है।

5. “A Friend” या “Me” पर क्लिक करें,यदि वह आईडी आपके किसी परिचित की है तो “A Friend” चुनें,
और यदि वह आपकी फर्जी आईडी है तो “Me” का चयन करें।

6.Receive Notification बॉक्स को चेक कर Submit कर दें।

7. Next पर क्लिक करके प्रोसेस पूरा करें,अब आपकी रिपोर्ट Facebook तक पहुँच जाएगी और वह फर्जी ID जल्द ही ब्लॉक की जा सकती है।

“यह भी पढ़ें:”Rewa कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची बुजुर्ग अंधी मां,फरियाद सुन भावुक हुई कलेक्टर

रिपोर्ट करने से पहले यह जरूरी काम जरूर करें

रीवा पुलिस (Rewa Police) ने सलाह दी है कि Facebook ID (Fake Facebook ID) का URL नोट कर लें नकली ID द्वारा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।ये दोनों चीजें आगे की कानूनी कार्रवाई में बेहद उपयोगी होती हैं।
Facebook ID (Fake Facebook ID) रिपोर्ट करके आप न सिर्फ साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं बल्कि अपने मित्रों और परिवार को भी नुकसान से बचा सकते हैं। यह एक महत्वपूर्ण जनहित संदेश है।

साइबर क्राइम की शिकायत कहाँ करें?
किसी भी साइबर फ्रॉड की घटना होने पर आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं:
राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1930
वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in

Related Articles

Back to top button