Rewa कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची बुजुर्ग अंधी मां,फरियाद सुन भावुक हुई कलेक्टर
रीवा अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी (Rewa additional collector Sapna Tripathi) की जनसुनवाई में 70 वर्षीय अंधी मां ने बहू-बेटे द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की दर्दनाक कहानी सुनाई। पूरा मामला पढ़ें।

रीवा कलेक्टर (Rewa Collector Jansunwai Elder Abuse Case) में आज एक ऐसा केस आया जिसने पूरे संभाग को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार की जनसुनवाई में एक 70 वर्षीय अंधी बुजुर्ग मां ने अपने ही बहू के अत्याचारों की दिल दहला देने वाली कहानी सुनाई। घटना रीवा जिले के ग्राम धरी, पोस्ट खड्डा, थाना सेमरिया, चौकी शाहपुर की है।
“मैं अंधी हूं…बहू मारती है, गाली देती है,कलेक्टर के सामने रो पड़ी मां
जनसुनवाई के बीच यह वृद्ध महिला जब बोलने लगी, तो मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए।
महिला ने कहा कि वह पूरी तरह से नेत्रहीन (अंधी) है और विधवा है। उसके कुल पांच बेटे और बहुएं हैं। चार बेटे बाहर रहते हैं, जबकि वह जिस बहू के पास रहती है-वही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है।
बहू की प्रताड़ना-“लात मारती है, दांत से काटती है, गंदी गालियां देती है”
महिला ने आरोप लगाया बहू रोज गाली-गलौज करती है,मारपीट करती है,दांत से काटती है,खाना नहीं देती,कहती है—“घर से निकल जा, यहां रहने नहीं दूंगी” “जहां शिकायत करनी है कर दे, मैं सब देख लूंगी”—बहू की खुली धमकी
अंधी महिला ने आरोप लगाया कि बहू कहती है-“तुझे जहर देकर मार दूंगी। तू अंधी है, मेरा कुछ नहीं कर सकती।” यह सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी दंग रह गए। महिला ने कहा कि उसका कोई सहारा नहीं है और वह प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा चाहती है।
“यह भी पढ़ें:”रीवा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई:ऑटो–ई-रिक्शा की जांच,कई चालान कटे
जमीन पर कब्जे का भी आरोप
वृद्ध महिला ने बताया कि बहू ने उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है और धमकी देती है कि वह पुलिस चौकी में सब संभाल लेगी।
यह दावा इस घटना को और गंभीर बना देता है। महिला ने कलेक्टर के सामने हाथ जोड़कर कहा “मेरी फरियाद सुनिए… मुझे न्याय चाहिए…मेरी जान को खतरा है।”
रीवा अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी (Rewa additional collector Sapna Tripathi) ने मामले को तुरंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह मामला केवल एक घटना नहीं,बल्कि समाज के लिए चेतावनी है कि बुजुर्गों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।



