बिहार में Rahul Gandhi का दिखा किसानों वाला अंदाज

पूर्णिया में यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों की एक चौपाल को संबोधित किया। इस जनसभा के दौरान राहुल गांधी एकदम अलग बिहारी अंदाज में नजर आए। इस दौरान वे सिर पर गमछा बांधे खटिया पर बैठे नजर आए। राहुल गांधी ने किसान के हाथ से कुल्हड़ में चाय भी पी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार (30 जनवरी) को पूर्णिया पहुंची. बिहार के अररिया के बाद दूसरे दिन पूर्णिया जिले में घुसते ही राहुल गांधी ने किसानों और मजदूरों से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी बिहारी किसान अंदाज में दिखे और बीजेपी और पीएम मोदी पर खूब बरसे.

दरअसल,पूर्णिया में यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों की एक चौपाल को संबोधित किया। इस जनसभा के दौरान राहुल गांधी एकदम अलग बिहारी अंदाज में नजर आए। इस दौरान वे सिर पर गमछा बांधे खटिया पर बैठे नजर आए। राहुल गांधी ने किसान के हाथ से कुल्हड़ में चाय भी पी। बता दें, इस दौरान किसानों से बात कर रहे राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,”जो भी राजनीतिक नेता किसानों की जमीन और फसलों की रक्षा और सुरक्षा के बारे में बात करेगा, उस पर मीडिया चौबीसों घंटे हमला करेगा। यहां, भारत सरकार,भूमि अधिग्रहण अधिनियम का खुलेआम डंके की चोट पर उल्लंघन कर रही है। मैं आपके लिए संसद में यह मुद्दा जोरशोर से उठाऊंगा।

बताते चलें, राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की। माल्या और अडानी का कर्जा माफ हो सकता है लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button