हाथ में गद्दा,चेहरे पर हनुमान का मुखौटा असम में राहुल का अनोखा अवतार
माजुली में औनियाती सत्र के दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह हनुमान के अंदाज़ में नजर आ रहे है।तस्वीरों में राहुल गांधी हनुमान जी का मुखौटा पहने और हाथ में गदा लिए हुए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। मणिपुर से शुरू हुई ये यात्रा महाराष्ट्र में जाकर समाप्त होगी।वहीं इस यात्रा के क्रम में राहुल गांधी इन दिनों असम में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी असम के माजुली जिले में पहुंचे। यहां राहुल गांधी औनियाती सत्र में शामिल हुए राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है जिसने सभी का दिल जीत लिया है।दरअसल, माजुली में औनियाती सत्र के दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह हनुमान के अंदाज़ में नजर आ रहे है।तस्वीरों में राहुल गांधी हनुमान जी का मुखौटा पहने और हाथ में गदा लिए हुए हैं।कांग्रेस लीडर की यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा नजदीक है और पूरा माहौल राममय नजर आ रहा है।ऐसे में यह तस्वीर सभी का प्यार बटोर रही है। बताते चलें राहुल गांधी ने यहां की मुखौटा बनाने वाली पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए ये मुखौटा पहनकर फोटो शेयर की।
गौरतलब है कि असम कांग्रेस ने राहुल गांधी के इन तस्वीरो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जय बजरंगबली! हमारी प्यारी मातृभूमि पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे.. @RahulGandhi जी मुखौटा बनाने की पारंपरिक कला को बढ़ावा दे रहे हैं, माजुली की नव-वैष्णव संस्कृति का जश्न मना रहे हैं, #UnityInDiversity का जश्न मना रहे हैं #भारतजोडोन्याययात्रा



