Middle East War: ईरान का ‘प्रलयंकारी’ हमला! अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर दागीं मिसाइलें; दुबई, दोहा और रियाद में मची तबाही

मध्य पूर्व में महायुद्ध की शुरुआत! ईरान ने अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों समेत दुबई, दोहा और अबू धाबी पर की ताबड़तोड़ मिसाइल बारिश। जानें ताजा स्थिति और हताहतों का विवरण।

Iran Attack on Middle East US Bases: पश्चिम एशिया (Middle East) इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है। ईरान (Iran) ने इजरायल (Israel)  के बाद अब सीधे तौर पर अमेरिका के खिलाफ ‘ऐलान-ए-जंग’ कर दिया है। शनिवार को ईरान (Iran) ने एक साथ मध्य पूर्व के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और प्रमुख शहरों को निशाना बनाया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित अमेरिकी नौसैनिक और हवाई अड्डों पर भीषण बैलेस्टिक मिसाइल हमला किया है।

खाड़ी देशों में हाहाकार (Outcry in Gulf countries): दुबई, दोहा और अबू धाबी में जोरदार धमाके (Loud explosions in Dubai, Doha and Abu Dhabi)

ईरान (Iran) के इस हमले की जद में केवल सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे व्यस्त शहरों में शुमार दुबई (Dubai) और अबू धाबी (Abu Dhabi) भी आ गए हैं। अबू धाबी (Abu Dhabi) में हुए धमाकों में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कतर की राजधानी दोहा (Doha) में आसमान मिसाइलों की रोशनी से भर गया और पूरे शहर में सायरन गूंजने लगे। कतर एयरवेज ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं और एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजे जा रहे हैं, जिसमें उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने की सलाह दी गई है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी हमलों की खबर है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Iran Attack on Middle East US Bases
Iran Attack on Middle East US Bases

अमेरिका के 7 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना (7 US military bases targeted): US नेवी का 5th फ्लीट अलर्ट पर (US Navy’s 5th Fleet on alert)

ईरान (Iran) ने इस ऑपरेशन में मुख्य रूप से अमेरिका की सामरिक शक्ति को चोट पहुंचाई है। हमले के मुख्य टारगेट निम्नलिखित रहे:

  • बहरीन (Bahrain): US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर पर सीधा हमला।
  • UAE: अल धफरा एयर बेस (Al Dhafra Air Base) पर ताबड़तोड़ मिसाइलें गिरीं।
  • कतर: अल उबैद एयरबेस (Al Udeid Air Base) को निशाना बनाया गया।
  • कुवैत (Kuwait): अल सलेम एयरबेस पर हमले की खबर।

बहरीन (Bahrain) सरकार ने इसे अपनी संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए देश में “आपातकालीन उपाय” लागू कर दिए हैं। वहीं, कुवैत में मौजूद अमेरिकी सेना के ठिकानों पर सायरन की आवाजें और धमाकों की गूंज मील दूर तक सुनी गई।

इसे भी पढें: महायुद्ध का आगाज़! ईरान ने 8 देशों में अमेरिकी ठिकानों को मिसाइलों से दहलाया, बहरीन से दुबई तक कोहराम

इराक में हताहत और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया (Casualties in Iraq and international response): क्या शुरू हो गया विश्व युद्ध (Has the world war started)?

इस हमले का असर इराक (Iraq) तक देखा गया है। बगदाद के दक्षिण में जुर्फ़ अल-सखार में हुई एयरस्ट्राइक में कम से कम दो इराकी ‘हाशिद शाबी’ (PMF) लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बताया है। ब्रिटेन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बहरीन, कुवैत, कतर और UAE में मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की एडवायजरी जारी की है। संयुक्त अरब अमीरात ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि वह ईरान के इन हमलों का माकूल जवाब देगा।

Related Articles

Back to top button