असम में हेमंत विश्वशर्मा ने दी राहुल को गिरफ्तार करने की धमकी
कांग्रेस की यह न्याय यात्रा असम के 17 जिलों से होकर गुजरेगी. इधर असम में एंट्री करते ही असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा बौखला उठे है और उन्होने राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की धमकी तक दे दी है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है. न्याय यात्रा के पांचवें दिन वायनाड सांसद राहुल गांधी नागालैंड से असम में प्रवेश कर चुके हैं. राहुल गांधी दोपहर के वक्त ही पड़ोसी शिवसागर जिले से मरियानी शहर पहुंचे. कांग्रेस की यह न्याय यात्रा असम के 17 जिलों से होकर गुजरेगी. इधर असम में एंट्री करते ही असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा बौखला उठे है और उन्होने राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की धमकी तक दे दी है.
दरअसल,कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है. जो भी वैकल्पिक और आम जनता को व्यवधान न उत्पन्न करने वाला रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर के अंदर घुसने की जिद्द की तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे. साथ ही सीएम बिस्वा सरमा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा, अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द करेंगे, तो राहुल गांधी और उनके सहयोगियों के ऊपर सुरक्षा उल्लंघन का केस करूंगा और चुनाव के बाद गिरफ्तार कर लूंगा.
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा, हमने असम सरकार से अनुमति मांगी थी. जनता की इच्छा है, जोरहाट के लोग चाहते हैं कि जननायक राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं. ये लोग यानी असम सरकार हमें क्या सुरक्षा देंगे, खुद जनता हमें सुरक्षा देगी.


