प्राण प्रतिष्ठा से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने भी दिया मोदी को जोरदार झटका

एक तरफ जहां राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में चारों शंकराचार्य के नहीं शामिल होने के खबर से नया विवाद खड़ा हो गया हैं उसी कड़ी में अब जाने माने बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भी शंकराचार्य का समर्थन करके पीएम मोदी को बड़ा झटका दिया है।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम लला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा आयोजन होने जा रहा है. ऐसे में पूरे देश में इस भव्य कार्यक्रम और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर और वेग की गति से चल रही है. वहीं पीएम मोदी द्वारा भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है.एक तरफ जहां राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में चारों शंकराचार्य के नहीं शामिल होने के खबर से नया विवाद खड़ा हो गया हैं उसी कड़ी में अब जाने माने बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भी शंकराचार्य का समर्थन करके पीएम मोदी को बड़ा झटका दिया है।

दरअसल, पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का कहना है कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शास्त्रीय विधा का पालन नहीं किया जा रहा है और उन्होंने दुष्परिणामों की चेतावनी तक दे डाली है। वहीं इस पूरे विवाद के बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में कई न्यूज़ चैनलों को इंटरव्यू दिया और इसी क्रम में उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान पुरी शंकराचार्य को लेकर अपने विचार रखे। इंटरव्यू में जब बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी से पूछा गया कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती समेत चारो शंकराचार्य नहीं आ रहे हैं, उन सभी का कहना है कि जब सारा काम पीएम मोदी करेंगे तो शंकराचार्य क्या ताली बजाएंगे। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, पुरी वाले शंकराचार्य जी हमारे धर्म के प्रधानमंत्री हैं। बहुत ज्ञानी है, बहुत अद्भुत हैं और न्यायपूर्ण तरीके से कोई हमसे पूछे तो पुरी वाले शंकराचार्य जी का नाम आता है। वह सिद्धांतिक बात, शास्त्रोक्त बात करते हैं और न्याय के भी ज्ञाता हैं। तो इसलिए वो अद्भुत हैं। उनके विचारों पर हम कुछ कह नहीं सकते।

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button