higher education: उच्च शिक्षा में सामान्य छात्र घटे,SC-ST-OBC की हिस्सेदारी 17% बढ़ी-IIM उदयपुर की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
भारत में उच्च शिक्षा (higher education) में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी घटी,जबकि SC-ST-OBC छात्रों का दाखिला 60.8% तक पहुंचा। IIM उदयपुर की रिपोर्ट बड़े सामाजिक बदलाव की ओर इशारा करती है।

देश में उच्च शिक्षा (higher education) की सामाजिक संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। IIM उदयपुर के शोधार्थियों द्वारा किए गए गहन अध्ययन में सामने आया कि 2010–11 में उच्च शिक्षा में SC, ST और OBC छात्रों की कुल हिस्सेदारी 43.1% थी, जो 2022–23 में बढ़कर 60.8% पहुँच गई है।
वहीं दूसरी ओर,सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों की हिस्सेदारी 57% से घटकर 39% हो गई है।
उच्च शिक्षा (higher education): 60380 संस्थानों और 4.38 करोड़ छात्रों के डाटा पर आधारित सबसे बड़ा अध्ययन
यह अध्ययन 2010 से 2023 तक के All India Survey on Higher Education (AISHE) के डाटा पर आधारित है।
इसमें शामिल थे: 60,380 उच्च शिक्षण संस्थान,4.38 करोड़ छात्र-छात्राएं
यह देश में जाति आधारित उच्च शिक्षा भागीदारी पर अब तक का सबसे व्यापक शोध माना जा रहा है।
उच्च शिक्षा (higher education): सरकारी संस्थानों में SC-ST-OBC की हिस्सेदारी 62.2%, निजी में 60%
रिपोर्ट के अनुसार: सरकारी संस्थानों में SC-ST-OBC की हिस्सेदारी: 62.2%
निजी शिक्षण संस्थानों में हिस्सेदारी: 60%
यह दर्शाता है कि सामाजिक परिवर्तन सिर्फ सरकारी शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे उच्च शिक्षा सेक्टर में व्यापक स्तर पर हो रहा है।
“यह भी पढ़ें:”dairy business: डेयरी व्यवसाय में कमाई का सुनहरा अवसर,सरकार दे रही लाखों रुपए
उच्च शिक्षा (higher education): सामान्य वर्ग के कम दाखिले के कारण विदेशी शिक्षा की ओर रुझान बढ़ा
रिपोर्ट कहती है कि सामान्य वर्ग के छात्रों का उच्च शिक्षा में दाखिला कम होने से कई युवा विदेश में पढ़ाई,और विदेश में नौकरीकी तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं।
उच्च शिक्षा (higher education): ‘उच्च शिक्षा में ऊंची जातियों का वर्चस्व’ वाली धारणा अब गलत साबित
IIM उदयपुर के प्रोफेसर वेंकटरमन कृष्णमूर्ति ने बताया कि यह अध्ययन कई भ्रम तोड़ता है।
नए आंकड़े दिखाते हैं कि-
ऊंची जातियों के वर्चस्व वाली धारणाएँ अब तथ्यात्मक रूप से गलत
आरक्षण ने समय के साथ “क्रीमी लेयर” तैयार की
क्रीमी लेयर की वजह से अधिक वंचित समूह पीछे छूट रहे हैं
यह स्थिति नई शिक्षा नीति और आरक्षण ढांचे की तत्काल समीक्षा की जरूरत बताती है।
उच्च शिक्षा (higher education): 5 मुख्य बिंदुओं में समझें – रिसर्च का सार
1.SC-ST-OBC छात्रों की हिस्सेदारी 12 साल में 43.1% से बढ़कर 60.8%
2. सामान्य वर्ग के छात्र 57% से घटकर 39% पर आ गए
3. सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में सामाजिक संरचना एक जैसी बदली
4. कई General Category छात्र शिक्षा व नौकरी के लिए विदेशी विकल्प चुन रहे
5. आरक्षण संरचना में ‘क्रीमी लेयर’ का प्रभाव-अत्यंत पिछड़े छात्र पीछे छूटे



