Toll plaza: देश में एक साल में खत्म हो जाएगा टोल प्लाजा

भारत में टोल प्लाजा (Toll plaza) सिस्टम एक साल में खत्म होगा। नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बताया कि नया मल्टी-लेन फ्री फ्लो इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम पूरे देश में लागू किया जाएगा।

लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा टोल प्लाजा सिस्टम अगले एक साल में पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
इसके स्थान पर एक ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को लागू किया जा रहा है जिसमें किसी वाहन को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।

Toll plaza: 10 जगहों पर शुरू हो चुका है नया सिस्टम
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बताया कि नए तकनीकी-आधारित टोल वसूली मॉडल को 10 लोकेशन्स पर परीक्षण के तौर पर शुरू किया जा चुका है।
सरकार का लक्ष्य है कि 12 महीनों के भीतर यह व्यवस्था पूरे भारत के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर लागू हो जाए।

Toll plaza: क्या है नया इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम?
सरकार ने जिस व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया है, उसे मल्टी-लेन फ्री फ्लो इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम (MLFF-ETC) कहा जाता है।
यह तकनीक दुनिया के विकसित देशों में पहले से उपयोग की जा रही है।

“यह भी पढ़ें:”higher education: उच्च शिक्षा में सामान्य छात्र घटे,SC-ST-OBC की हिस्सेदारी 17% बढ़ी-IIM उदयपुर की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Toll plaza: अब टोल पर लगने वाली लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति
नए MLFF सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि
हाईवे पर किसी वाहन को रुकना नहीं पड़ेगा।
गाड़ी लेन से सामान्य गति पर गुजरेगी और सिस्टम खुद-ब-खुद वाहन की पहचान कर टोल काट लेगा।

Toll plaza: कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के अनुसार इस सिस्टम में कई हाई-टेक फीचर्स शामिल होंगे:
Automatic Number Plate Recognition (ANPR)-कैमरे वाहन की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और उस वाहन के पंजीकरण डेटा से लिंक हो जाएंगे।

AI Analytics– सिस्टम गलत नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग और डुप्लीकेट वाहनों की पहचान कर सकेगा।

FASTag Integration – फास्टैग को पूरी तरह खत्म नहीं किया जाएगा। इसे नए सिस्टम के साथ इंटीग्रेट कर दिया जाएगा।

One-Nation, One-Toll Platform – देश भर में एक ही मानक पर इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली होगी।
इससे पारदर्शिता और रेवेन्यू कलेक्शन दोनों में सुधार आएगा।

इंटरऑपरेबल और पूरी तरह ऑटोमेटेड सिस्टम
सरकार ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म इंटरऑपरेबल है।
अर्थात एक बार वाहन रजिस्टर होने के बाद वह पूरे भारत में किसी भी हाईवे पर बिना रुके गुजर सकता है और टोल अपने आप कट जाएगा।

Toll plaza: नए सिस्टम से क्या होंगे फायदे?

1.लंबी कतारों से छुटकारा
कई टोल प्लाजा पर 2 से 5 किमी तक लगने वाली लाइनें खत्म हो जाएंगी।
2. ईंधन और समय की बचत
रुकने-चलने में लगने वाला समय व ईंधन दोनों की बचत होगी।
3. करप्शन पर रोक
मैनुअल टोल कलेक्शन खत्म होने से पारदर्शिता बढ़ेगी।
4. ग्रीन हाईवे की दिशा में कदम
वाहनों का फ्लो स्मूद होने से प्रदूषण भी कम होगा।
5. डिजिटल इंडिया को मजबूती
AI आधारित हाईवे मैनेजमेंट से देश का सड़क नेटवर्क और स्मार्ट बनेगा।

सरकार की तैयारी पूरी, 2025 तक प्लाजा सिस्टम खत्म
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने स्पष्ट कहा कि सरकार इसे तेजी से लागू कर रही है और
अगले एक साल में भारत के सभी हाईवे टोल प्लाजा इतिहास बन जाएंगे।

Related Articles

Back to top button