हेमंता ने दिया राहुल पर F.I.R. का आदेश भड़के Rahul Gandhi ने हेमंता की बजा दी ईंट से ईंट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने DGP से बात कर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया जिसपर राहुल गांधी भड़क उठे और उन्होंने हिमंत बिस्व पर जबरदस्त हमला बोला है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi)की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय मेघालय से निकलकर असम के गुवाहाटी में है. मंगलवार को गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिर झड़प हो गई. वही इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने DGP से बात कर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया जिसपर राहुल गांधी भड़क उठे और उन्होंने हिमंत बिस्व पर जबरदस्त हमला बोला है।
F.I.R. की धमकी के बाद राहुल ने हेमंता बिस्वसर्मा पर बोला तगड़ा हमला.. https://t.co/OR3NZlDsY3
— neeraj tiwari (@neeraj693) January 23, 2024
दरअसल, हिमंत के एक्शन पर राहुल भड़क गए. उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट सीएम करार दिया है.राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जो कुछ भी कर रहे हैं उससे हमारी यात्रा को फायदा हो रहा है. जो प्रचार हमें न्याय यात्रा के जरिए नहीं मिला होगा, ऐसा करके असम के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारी सहायता कर रहे हैं. अब, असम में मुख्य मुद्दा यात्रा है। हम यहां असम के सबसे भ्रष्ट सीएम हिमंता से लड़ने आये है…यह उनकी डराने-धमकाने की रणनीति है…न्याय का हमारा मैसेज लोगों तक पहुंच रहा है. राहुल गाँधी ने कहा कि हिमंता इस राज्य असम को नहीं चला सकते. ये असम के लोगों की आवाज नहीं हैं. बीजेपी कार्यकर्ता भी हिमंता को बिल्कुल पसंद नहीं करते. आप उनसे पूछ सकते हैं.
बताते चलें, राहुल गांधी ने आगे कहा कि असम में समस्या स्पष्ट है, इस राज्य के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं. मुझे मंदिर, विश्वविद्यालय जाने से रोकना, पदयात्रा रोकना डराने-धमकाने के हथकंडों का हिस्सा है, हम डरेंगे नहीं.


