प्रतीक यादव – अपर्णा यादव तलाक: निजी विवाद या यूपी राजनीति का नया खेल?
प्रतीक यादव के तलाक ऐलान से यूपी राजनीति में हलचल। बीजेपी नेता अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप, सपा–बीजेपी तनाव बढ़ने के संकेत।
Prateek Yadav Aparna Yadav Divorce: नमस्कार! आज हम उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जो परिवार के निजी झगड़े से शुरू होकर राजनीतिक भूचाल में बदल गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट… एक आरोप… और एक तलाक का ऐलान। यह कहानी है समाजवादी पार्टी के प्रतीक यादव और बीजेपी नेता अपर्णा यादव की। एक ऐसा परिवार जहां राजनीति रिश्तों में दरार बन गई। आइए, विस्तार से समझते हैं पूरा मामला।”
दरअसल, सोशल मीडिया पर आज एक पोस्ट ने तूफान ला दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के पुत्र, प्रतीक यादव ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के फोटो के साथ शेयर की गई इस पोस्ट में उन्होंने लिखा – ‘मैं जल्द से जल्द इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूं… उसने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया। प्रतीक ने आगे लिखा कि अपर्णा की इच्छा केवल ‘प्रसिद्ध और प्रभावशाली’ बनने की है। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह रहा कि प्रतीक खराब मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी इसकी परवाह नहीं करतीं।

बता दें कि प्रतीक और अपर्णा की शादी साल 2011 में हुई थी। इन 13 सालों में इस दंपति के दो बच्चे भी हुए। लेकिन अब यह रिश्ता इतना टूट चुका है कि प्रतीक ने इसे सार्वजनिक रूप से खत्म करने का ऐलान कर दिया है।”
वही अगर बात करें अपर्णा की तो अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। वह लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़ी रहीं, लेकिन 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। उनकी यह राजनीतिक छलांग तब और भी विवादित हो गई, जब उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि, वह उस चुनाव में हार गई थीं।”
आइए अब जान लेते हैं कौन हैं.. प्रतीक यादव, दरअसल, प्रतीक यादव…. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वह सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं और अपना ध्यान रियल एस्टेट और फिटनेस के व्यवसाय पर केंद्रित करते हैं। इसके अलावा, वह ‘जीव आश्रय’ नामक एक सामाजिक संस्था भी चलाते हैं, जो जानवरों के कल्याण के लिए काम करती है।”
ऐसे में यह तलाक सिर्फ एक पारिवारिक मामला नहीं रह गया है। यह उत्तर प्रदेश की जटिल राजनीति में एक नया और अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। एक तरफ समाजवादी पार्टी के प्रमुख परिवार का सदस्य है, तो दूसरी तरफ बीजेपी की नेता। विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला सपा और बीजेपी के बीच के तनाव को और बढ़ा सकता है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पारिवारिक विवाद दोनों पार्टियों के बीच नए राजनीतिक हमलों की शुरुआत करेगा?
फिलहाल, अपर्णा यादव ने इस पोस्ट पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस परिवार के निजी विवाद को सार्वजनिक करने के प्रतीक के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.
खैर जो भी हो लेकिन, यह घटना हमें एक बार फिर यह याद दिलाती है कि भारतीय राजनीति में परिवार और राजनीति की सीमाएं कितनी धुंधली हैं। एक तरफ व्यक्तिगत पीड़ा है, तो दूसरी तरफ राजनीतिक निहितार्थ। अब देखना यह है कि यह मामला अदालत तक जाता है या फिर पारिवारिक स्तर पर सुलझ जाता है। और सबसे बड़ा सवाल – क्या यह सपा और बीजेपी के रिश्तों को एक नए तनाव की ओर धकेलेगा? आपकी राय क्या है? क्या यह सिर्फ एक निजी मामला है या फिर इसके राजनीतिक परिणाम होंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।



