ENG vs ING: कम ऑन इंडिया, आज पूरी ताकत झोंक दो… दूसरा टेस्ट जीतने से भारत 9 विकेट और इंग्लैंड 332 रन दूर
ENG vs ING:भारत में कोई टीम मेहमान टीम चौथी पारी में 276 से बड़ा टारगेट कभी चेज नहीं कर पाई है। वेस्टइंडीज ने 1987 में ऐसा किया था। भारत 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर चुका है। 2002 में इंग्लैंड ने भी एजबेस्टन में 378 रन चेज किए थे हालांकि 1977 के बाद से उसने चौथी पारी में कभी 399+ रन नहीं बनाए हैं। इन सब आंकड़ों को बताने का हमारा एक ही मकसद है कि भारत-इंग्लैंड के बीच जारी दूसरा टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।
आज चौथे दिन भारत जीत से नौ विकेट दूर है तो इंग्लैंड 332 और बनाने हैं। इंग्लैंड के फास्ट बॉलर जेम्स एंडरसन ने तो तीसरे दिन के खेल के बाद दहाड़ते हुए कहा कि हम ये मैच 60-70 ओवर में ही जीत जाएंगे। पहली पारी में छह विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह से दूसरी पारी में भी अकेले कातिलाना गेंदबाजी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। पेस जोड़ीदार मुकेश कुमार, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल को भी अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी।
स्पिन का जादू या बाजबॉल
भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली (29*) और बेन डकेट (28) ने पहले विकेट के लिए 11 ओवर के भीतर 50 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। रविचंद्रन अश्विन ने डकेट को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। दिन का खेल खत्म होने पर रेहान अहमद नौ रन बनाकर क्राउली का साथ निभा रहे थे। इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 332 रन की दरकार है।
पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल नहीं है, लेकिन कुछ गेंद नीची रह रही हैं। इंग्लैंड को हालांकि सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए रिकॉर्ड लक्ष्य मिला है। वेस्टइंडीज ने दो साल पहले बांग्लादेश में 395 रन बनाकर जीत दर्ज की थी जो एशिया में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है।
IND vs ENG:खेल के चौथे दिन ही भारत ने अंग्रेजों का कैसे कर दिया काम तमाम, इन 4 पॉइंट्स में समझिए
धनबाद में घुसते ही छा गए Rahul Gandhi किया गया हेलीकॉप्टर से बहुत ही भव्य स्वागत



