राहुल के नगालैंड पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब टूट पड़ा पूरा नगालैंड

राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ नागालैंड पहुंचे जहां राहुल गांधी और उनकी टीम का लोगों ने भव्य स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नागालैंड के लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर पड़ा।

लोकसभा चुनावों के पहले शुुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। मणिपुर से शुरू होने के बाद यात्रा आज नागालैंड में है। राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ नागालैंड पहुंचे जहां राहुल गांधी और उनकी टीम का लोगों ने भव्य स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नागालैंड के लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर पड़ा।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार शाम नागालैंड पहुंची. जहां राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों संग मणिपुर की सीमा से लगे नगालैंड के कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे. खुजामा पहुंचने की खबर जैसे ही वहां की जनता को लगी, अपनी नेता की एक झलक पाने को लोग बेताब हो गए। कांग्रेस स्टार राहुल गांधी से मिलने खुजामा की सड़कों पर कई हज़ार के तादाद में लोग झुंड बनाकर पहुंचें। ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं और बच्चे भी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन करते हुए नारेबाजी करते दिखाई दिए। पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ दिख रहा है, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे है। इस दौरान राहुल गांधी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दिए।वे लगातार हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सभी का आभार व्यक्त करते नज़र आए।

गौरतलब है कि आज राहुल गांधी विश्वेमा गांव से यात्रा के नागालैंड चरण की शुरुआत करेंगे और राजधानी कोहिमा पहुंचने पर द्वितीय विश्व युद्ध के कब्रिस्तान पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे जिसके बाद फूलबाड़ी कोहिमा में एक सार्वजनिक जनसभा को भी राहुल गाँधी संबोधित करेंगे. यह यात्रा असम में प्रवेश करने से पहले दो दिनों तक नागालैंड में रहेगी.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button