भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गाँधी का हुआ भव्य स्वागत
राहुल गाँधी का स्थानीय जनता ने बहुत ही जोरदार तरीके से स्वागत किया और राहुल गांधी का ढोल नगाड़ों के साथ हार्दिक अभिनंदन किया गया और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया वहीं राहुल गांधी ने भी हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया।

- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 15 जनवरी को दूसरा दिन है। राहुल ने इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की। 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। मणिपुर में आज एक दिन के सफर के बाद यात्रा रात में नगालैंड में प्रवेश करेगी। दो दिनों में यह यात्रा 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी।
वहीं दूसरे दिन इंफाल वेस्ट से न्याय यात्रा शुरू करते ही राहुल गाँधी का स्थानीय जनता ने बहुत ही जोरदार तरीके से स्वागत किया और राहुल गांधी का ढोल नगाड़ों के साथ हार्दिक अभिनंदन किया गया और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया वहीं राहुल गांधी ने भी हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। शहर की सड़कों और गलियों के साथ साथ घरों और दुकानों की छतों पर हजारों लोगों की भीड़ दिखाई दी लोग राहुल गाँधी की एक झलक पाने को बेताब से दिखे. इसके अलावा राहुल गाँधी के पहुँचने पर सड़कों पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कलाकारों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियां दी। ढोल नगाड़े बजाकर राहुल गाँधी का जगह जगह पर स्वागत किया गया। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या युवा, सभी में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वयं राहुल गाँधी ने लोगों के कंधे पर हाथ रखकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
उल्लेखनीय हो कि 20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी।


