Mauganj: मऊगंज कलेक्टर और एसपी ने किया खरीदी केन्द्रों व उप जेल का निरीक्षण
मऊगंज (Mauganj) कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप सोनी ने धान खरीदी केन्द्रों व उप जेल का निरीक्षण किया। किसानों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश।

मऊगंज (Mauganj) जिले में 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन शुरू हो चुका है। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बुधवार को विभिन्न खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया।
दूरस्थ क्षेत्रों के केन्द्र भी हुए निरीक्षण के दायरे में
कलेक्टर संजय कुमार जैन (Sanjay kumar Jain) और एसपी ने बहुती, पहाड़ी, हनुमना सहित दूरस्थ क्षेत्र मुनिहाई खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा की और उपार्जन की व्यवस्थाएँ समझीं।
“यह भी पढ़ें:”Rewa Municipal Corporation:बढ़ती ठंड में रीवा नगर निगम का मानवता अभियान शुरू
किसानों को ठंड से बचाने के निर्देश
मऊगंज (Mauganj) कलेक्टर संजय कुमार जैन (Sanjay kumar Jain) ने समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के बैठने के लिए छाया और पीने के पानी की व्यवस्था हो। इस ठंड के मौसम में शाम को अलाव की अनिवार्य व्यवस्था की जाए।
धान की सुरक्षा के लिए भंडारण और समय पर परिवहन सुनिश्चित हो।किसानों को भुगतान तीन दिन के भीतर किया जाए।

तौल-कांटे,बारदाना और हम्माल की पूरी व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन (Sanjay kumar Jain) ने यह भी सुनिश्चित किया कि खरीदी केन्द्रों पर तौल-कांटे,पर्याप्त बारदाना,हम्माल,और धान साफ करने वाले आवश्यक उपकरण उपलब्ध हों।
गुणवत्तापूर्ण और सूखी धान लाने की अपील
कलेक्टर संजय कुमार जैन (Sanjay kumar Jain) ने किसानों से कहा कि वे सूखी और साफ-सुथरी धान ही केन्द्र पर लाएँ। गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही उपार्जन किया जाएगा।किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लाट बुकिंग कर सकते हैं।

मऊगंज (Mauganj) जिले में 34 खरीदी केन्द्र सक्रिय
मऊगंज (Mauganj) जिले में इस वर्ष धान उपार्जन के लिए 34 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।
कुल पंजीकृत किसान: 22,500
3 दिसम्बर तक स्लाट बुक करने वाले किसान: 7,320
स्लाट बुकिंग सक्रिय केन्द्र: 11
राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
