Rewa में ट्रैफिक जाम में फंसे अरुणाचल के राज्यपाल:अव्यवस्थित यातायात और अतिक्रमण की फिर खुली पोल

रीवा (rewa) में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल (Governor of Arunachal Pradesh) 25 मिनट तक जाम में फंसे। किला रोड पर अवैध अतिक्रमण और पुलिस-नगर निगम की लापरवाही उजागर। पूरा मामला पढ़ें।

रीवा (rewa) शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था (traffic management) एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल (Governor of Arunachal Pradesh) केटी परनाइक (KT Parnaik) का काफिला सैनिक स्कूल और विश्वविद्यालय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, तभी किला रोड पर 25 मिनट तक जाम में फंसा रहा।
यह घटना न केवल प्रशासन की लापरवाही बताती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि रीवा में ट्रैफिक मैनेजमेंट कितनी कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है।

अतिक्रमण बना मुख्य वजह-दुकानों के कारण सड़क संकरी
जैसे ही काफिला किला रोड पहुंचा,सड़क के दोनों तरफ दुकानों के अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किला रोड पर दुकानदार रोजाना सड़क तक कब्जा कर लेते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

गाड़ी से नहीं उतरी पुलिस,बस बजता रहा हूटर
जाम के दौरान नगर निगम और यातायात पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने वाहन से उतरकर स्थिति संभालने की कोशिश नहीं की।
कर्मचारी सिर्फ हूटर बजाते रहे, लेकिन भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही थी।
यह लापरवाही उस समय और गंभीर हो गई जब राज्यपाल का काफिला 25 मिनट तक वहीं खड़ा रहा।

“यह भी पढ़ें:”Rewa Municipal Corporation:बढ़ती ठंड में रीवा नगर निगम का मानवता अभियान शुरू

स्थानीय लोग बने मददगार, खुद हटवाया जाम
जब प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा, तब आगे आए स्थानीय नागरिक। लोगों ने खुद ही जाम हटवाया और वाहनों को साइड कराया, जिसके बाद धीरे-धीरे काफिला आगे बढ़ सका।
इस दौरान शहर की आम जनता भी स्लो मूविंग ट्रैफिक से परेशान रही।

पहले भी डिप्टी सीएम फंस चुके हैं जाम में
रीवा (rewa) में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल (Rajendra Shukla) का काफिला भी स्टेशन रोड पर जाम में फंस चुका है।
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुधारने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है।

Related Articles

Back to top button