Rewa:नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:ससुर गिरफ्तार

रीवा (Rewa) जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति के पिता यानी मृतका के ससुर को गिरफ्तार किया। परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

रीवा (Rewa) जिले के गुढ़ (Gurh) थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतका के ससुर श्रीकृष्ण पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

कमरे का दरवाज़ा बंद,भीतर मिला शव

घटना 29 नवंबर 2025 की सुबह सामने आई, जब मृतका नेहा पटेल अपने कमरे में मृत पाई गई। पति कृष्ण पटेल ने पुलिस को बताया कि सुबह उठने पर उसने देखा कि नेहा कमरे में फांसी के फंदे से लटकी है। उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि कमरे का दरवाज़ा भीतर से बंद था और नेहा जमीन पर पड़ी थी।

“यह भी पढ़ें:”Rewa:रीवा-चाकघाट हाईवे बना मौत का जाल: गुणवत्ताहीन निर्माण से सैकड़ों मौतें

ससुर पर उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि नेहा का ससुर श्रीकृष्ण पटेल उसे लगातार प्रताड़ित करता था। उनका कहना था कि घर में आए दिन विवाद होते थे और इससे नेहा मानसिक तनाव में रहती थी।परिजनों ने लिखित में शिकायत देकर हत्या की आशंका जताई।

पुलिस ने हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया

मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदिग्ध निष्कर्ष सामने आए, जिसके आधार पर पुलिस ने विस्तृत जांच की।जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने ससुर श्रीकृष्ण पटेल के खिलाफ धारा 103(1), 85, 80(2) BNS तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों की सक्रियता से त्वरित कार्रवाई
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैल यादव, सउनि सुरेश साकेत, आरक्षक अयोध्या, मनोज़ तिवारी, सरोज हलदार, मयंक गौतम, विपिन यादव, तथा उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button