Rewa:रीवा-चाकघाट हाईवे बना मौत का जाल: गुणवत्ताहीन निर्माण से सैकड़ों मौतें

रीवा-चाकघाट (Rewa-Chakghat) हाईवे के गुणवत्ताहीन निर्माण और जर्जर सड़क के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आमजन अधिकार पार्टी ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। स्पीड ब्रेकरों पर रेडियम न होने से दुर्घटनाएं बढ़ीं। सुधार कार्य की मांग।

रीवा चाकघाट हाईवे (Rewa-Chakghat Highway) दुर्घटना अब एक गंभीर समस्या का स्वरूप ले चुकी है। गुणवत्ताहीन निर्माण और मरम्मत न होने के कारण इस हाईवे पर अब तक सैकड़ों जानें जा चुकी हैं।
आमजन अधिकार पार्टी, जिला इकाई रीवा ने इस भयावह स्थिति पर संभागीय आयुक्त, रीवा को ज्ञापन सौंपते हुए हाईवे को सुरक्षित बनाने की मांग की।

ज्ञापन देते हुए सांकेतिक धरना
01 दिसंबर 2025 को पार्टी ने रीवा में सांकेतिक धरना देकर हाईवे सुधार की मांग रखी और स्पष्ट किया कि लगातार दिए जा रहे ज्ञापनों के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

टोल नाकों से वसूली,लेकिन मरम्मत नहीं
लाखों-करोड़ों की लागत से बने इस हाईवे पर टोल तो वसूला जाता है, लेकिन मरम्मत या गुणवत्ता सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।
इस वजह से रीवा चाकघाट हाईवे (Rewa-Chakghat Highway) दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

स्पीड ब्रेकर बन रहे जानलेवा
कटरा से चाकघाट तक लगे स्पीड ब्रेकर बिना रेडियम पेंट के हैं, जो रात में साफ दिखाई नहीं देते।
अचानक गाड़ी चढ़ने पर चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण छूट जाता है, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं।

“यह भी पढ़ें:”https://vihantv.com/rewa-ncc-ground-5100-gita-path-event-students-left-program/

रोड उभर-धँस गई,दोपहिया वाहन सबसे अधिक जोखिम में
हाईवे कहीं ऊँचा, कहीं धँसा हुआ है, जिससे दोपहिया वाहन आसानी से फिसल जाते हैं और जानलेवा हादसे हो जाते हैं।

ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास का निर्माण लंबित
ओवरब्रिज से निकलने वाले मार्गों पर अंडरपास निर्माण न होने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।
पार्टी ने इसे तुरंत पूरा कराने की मांग की।

गढ़ बाजार रोड—कटरा से गंगतीरा मार्ग पूरी तरह जर्जर
यह सड़क लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रही है। आवागमन कठिन होने से दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

मनगवां-बरती मार्ग पर ओवरब्रिज 1 वर्ष में ही जर्जर
महज एक वर्ष पहले निर्मित ओवरब्रिज आज पूरी तरह खराब हो चुका है।
पार्टी ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है और तत्काल मरम्मत कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button