बंगाल में आखिरी दिन पर Rahul Gandhi का हुआ भव्य स्वागत
आज पश्चिम बंगाल में आखिरी दिन पानागढ़ मोरग्राम हाईवे पर रामपुरहाट में राहुल गांधी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया और राहुल गांधी से मिलने लोगो का आपार जनसैलाब सड़कों पर उतर पड़ा।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पश्चिम बंगाल में आज आखिरी दिन है और उनका काफिला आज दोपहर को पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। इसकी सारी प्रशासनिक व राजनीतिक तैयारियां पूरी की जा चुकी है।वहीं आज पश्चिम बंगाल में आखिरी दिन पानागढ़ मोरग्राम हाईवे पर रामपुरहाट में राहुल गांधी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया और राहुल गांधी से मिलने लोगो का आपार जनसैलाब सड़कों पर उतर पड़ा।
दरअसल,पानागढ़ मोरग्राम हाईवे पर रामपुरहाट में राहुल गांधी लंच के लिए पहुचे थे।गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ अपनी बस से वहां पर पहुंचे. रामपुरहाट पहुंचने की खबर जैसे ही वहां की जनता को लगी, अपनी नेता की एक झलक पाने को लोग बेताब हो गए।
स्वागत के लिए उतरा पड़ा पूरा बंगाल
कांग्रेस स्टार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलने रामपुरहाट की सड़कों पर कई हज़ार के तादाद में लोग झुंड बनाकर पहुंचें और राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलने को उत्साहित दिखे।बता दें, ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं और बच्चे भी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन करते हुए हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए नारेबाजी करते दिखाई दिए। पूरा रोड लोगो के भीड़ से खचाखच भरा हुआ दिख रहा था, जहां तक निगाहें जा रही थी सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। सिर्फ रोड ही नहीं लोग दुकानों और घरों के छत पर भी चढ़े दिखाई दिए। इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया ।वे लगातार हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सभी का आभार व्यक्त करते नज़र आए।l



