Hemant Soren की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का भी साथ हेमंत को मिला है। राहुल गान्धी ने हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। ईडी की कार्रवाई पर हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का भी साथ हेमंत को मिला है। राहुल गान्धी ने हेमंत की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर बोला हमला

दरअसल,इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां निष्पक्ष एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह बीजेपी की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं. खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक और मद में लोकतंत्र को तबाह और बर्बाद करने का अभियान चला रही है.”

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन( Hemant Soren) के इस्तीफा देने से पहले जेएमएम विधायक दल की बैठक हुई. इसमें पार्टी के वरिष्ठ और दिग्गज नेता और मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया. चंपई ने हेमंत सोरेन के साथ जाकर राज्यपाल के सामने अपना दावा भी पेश कर दिया है. हालांकि अभी शपथ के लिए राज्यपाल ने कोई वक्त नहीं दिया है.

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button