37 सालों बाद इतनी हसीन दिखती हैं रामायण की सूर्पनखा
रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में रेनू धारीवाल यानी रेनू खानोलकर ने शूर्पणखा का किरदार बखूबी निभाया था, जिन्होंने अपनी राक्षसी हंसी से खूब प्रसिद्धि बटोरी. खास बात तो ये है कि रामायण से पहले और रामायण के बाद, रेनू धारीवाल ने कभी किसी भी सीरियल या धारावाहिक कार्यक्रम में काम नहीं किया,

आज से 5 दशक पहले जब 25 जनवरी 1987 को दूरदर्शन चैनल पर रामायण की शुरुआत हुई, दर्शकों की खुशी और उत्साह का ठिकाना नहीं रहा. रामानंद सागर द्वारा निर्मित इस रामायण के सभी किरदार आज भी बखूबी पसंद किए जाते हैं. इस धारावाहिक को दर्शकों से अटूट प्यार मिला और सालों बाद जब एक बार फिर इस धारावाहिक ने टीवी पर अपनी दस्तक दी तो भी लोगों ने इसे खूब सराहा और लोगों के जहन में एक बार फिर इस धारावाहिक से जुड़े कलाकारों की यादें ताजा हो गई. रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में अरुण गोविल ने प्रभु भगवान श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता, सुनील लहरी ने राम के छोटे भाई लक्ष्मण तो अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार बखूबी निभाया. वैसे तो इस धारावाहिक से जुड़े सभी कलाकार दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं, लेकिन इन सबके बीच क्या आपको रामायण की शूर्पणखा याद हैं?
रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में रेनू धारीवाल यानी रेनू खानोलकर ने शूर्पणखा का किरदार बखूबी निभाया था, जिन्होंने अपनी राक्षसी हंसी से खूब प्रसिद्धि बटोरी. खास बात तो ये है कि रामायण से पहले और रामायण के बाद, रेनू धारीवाल ने कभी किसी भी सीरियल या धारावाहिक कार्यक्रम में काम नहीं किया, लेकिन एक ही धारावाहिक ने उन्हें ऐसी पहचान दे दी कि आज भी उनका वह चेहरा देख लोगों को उनके निभाए किरदार की याद आ जाती है.
दरअसल रेनू धारीवाल की उम्र जब 22 साल की थीं, तब उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में शूर्पणखा का रोल निभाया था. अब इस धारावाहिक को खत्म हुए कई साल बीत चुके हैं और इन गुजरे सालों में रेनू धारीवाल का लुक भी पूरी तरह चेंज हो चुका है. धारावाहिक के बाद रेनू ने अपनी शादी कर ली और रेनू धारीवाल से रेनू खानोलकर बन गईं. इसी के साथ उन्होंने अपना पूरा समय अपने पति और परिवार को समर्पित कर दिया.

इस शादी से रेनू धारीवाल का एक बेटा भी है. बता दें, रामायण से लोकप्रिय होने के बाद रेनू घर-घर में मशहूर हो गईं. उन्होंने इस धारावाहिक के बाद एक्टिंग से काफी दूरी बना ली और राजनीति जगत में कदम रख दिया. रेनू फिलहाल देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं और लाइमलाइट से दूर अपने पति-बेटे के साथ मुंबई के अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में रहती हैं. रेनू ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका परिवार उनके एक्टिंग करने के विरुद्ध था, लेकिन उनकी मां के सपोर्ट के साथ उन्होंने मुंबई में कदम रखा।



