रीवा के सरकारी अस्पताल में खुली भ्रष्टाचार की पोल फिर गिर गई opd की फॉल सीलिंग

विंध्य के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के घटिया निर्माण की पोल उस समय खुल गई, जब भरभराकर फॉल सीलिंग गिर गई दरअसल यह घटना सोमवार की सुबह करीब 8 से 9 के बीच की है जब चिकित्सक सुबह 10 बजे अपनी-अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो लिफ्ट के पास का दृश्य देखकर हैरान हो गए उसके बाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव सहित श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनोज इंदुलकर को मामले की सूचना दी गई हॉस्पिटल के प्रभारी डॉअक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे से पहले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की 8 से 10 फॉल सीलिंग गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि ये हादसा लिफ्ट के सामने फस्ट फ्लोर पर हुआ है। हालांकि हादसे के समय कोई मौजूद नहीं रहा। जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं दूसरी तरफ फॉल सीलिंग गिरने से मेडिकल कालेज के अफसरों में हडकंप मच गया । बताया गया है की करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई सुपर स्पेशलिटी के कंस्ट्रक्शन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाये हैं। दो साल के भीतर लगातार दो बार फाल सीलिंग की छत गिर चुकी है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है। गनीमत रही की उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्ष 2018 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे वर्ष 2023 से Nation TV में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे अपनी सटीक रिपोर्टिंग और ग्राउंड लेवल कवरेज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक संवाद टीवी में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। अपने करियर के दौरान नीरज ने ABP News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए पत्रकारिता के विविध आयामों को नजदीक से समझा और अनुभव हासिल किया। नीरज तिवारी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है। उनकी रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी साफ झलकती है।

Related Articles

Back to top button