बड़ी घटना को आमंत्रण देता आगनवाड़ी केंद्र

मध्यप्रदेश की सरकार छोटे बच्चो के विकास और उनकी नीव को मजबूत करने के लिए बेधड़क पैसे बहा रही है इसके लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही है साथ ही बच्चो के भविष्य को देखते हुए आगनवाड़ी सुचारू रूप से संचालित की जाती है लेकिन कई आगनवाड़ी केंद्र ऐसे भी है जिनकी स्थिति बद से बत्तर हो गई है कुछ ऐसा ही मामला रीवा के बगदरा गांव में बनी आगनवाड़ी केंद्र का है जिसको बने बहुत साल हो गया है और अब इसकी हालत किसी खंडहर से कम नही है और तो और यहां बच्चो के बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं है,

आगनवाड़ी कार्यकर्ता  ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र लगाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कमरे की छत पूरी तरह गिर चुकी है साथ ही छत से पानी टपक रहा है वही सुविधाओ के न होने के कारण टीचर भी आने से मना कर देते है जिसके बाद विभाग में शिकायत कि गई, तब जाकर किराए के कमरे में आगनवाड़ी लगाने को मंजूरी मिली, लेकिन गांव में कोई भी आगनवाड़ी केंद्र लगाने के लिए भवन देने को तैयार नही है इसीलिए यह आगनवाड़ी केंद्र अभी भी टूटे से भवन में लग रही है .

दरअसल यह पूरा मामला रीवा शहर से 5 के किलोमीटर दूर इटहा के बगदरा गांव के आगनवाड़ी केंद्र का है जो काफी पुराना हो चुका है और दिवारे गिरती ही जा रही है इसके बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र उसी भवन में चल रहा है, वही बरसों पुराने इस भगवान की छत से प्लास्टर निकल गए हैं और छत की सरिया साफ तौर पर बाहर निकली हुई दिखाई दे रही है दीवारों में मोटी मोटी दरारे आ गई है

Neeraj Tiwari

नीरज तिवारी इस समय Nation Tv में चीफ एडिटर के पद पर पदस्थ हैं,ये 2018 से मीडिया की इस लाइन में जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button