UP School Holiday Update: सर्दी का कहर! यूपी के 5 जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानें कब खुलेंगे स्कूल
यूपी में शीतलहर और घने कोहरे के कारण 5 जिलों में 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जानिए किन जिलों में छुट्टी बढ़ी, कहां बदला गया स्कूल टाइम और लखनऊ का अपडेट।
UP School Holiday Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण सर्दी और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मकर संक्रांति के दिन भले ही धूप निकली हो, लेकिन वातावरण में मौजूद नमी और तेज हवाओं ने ठंड की तीव्रता को और बढ़ा दिया। सुबह-शाम घना कोहरा और ठिठुरन बच्चों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पांच जिलों में जिलाधिकारियों (DM) ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत आठवीं तक के स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ताकि बच्चों को सर्दी से बचाया जा सके।
इन जिलों में 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए बदायूं (Budaun), बरेली (Bareilly), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) और सहारनपुर (Saharanpur) जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारियों द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि यह अवकाश सभी बोर्डों – CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। 18 जनवरी रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा, ऐसे में अब स्कूल सीधे सोमवार को खुलेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

पीलीभीत (Pilibhit) में 12वीं तक स्कूल बंद, शिक्षक करेंगे विभागीय कार्य
पीलीभीत (Pilibhit) जिले में सर्दी का असर और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह (Gyanendra Singh) ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 16 और 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया है।
यह आदेश निम्न विद्यालयों पर लागू होगा:
- परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय
- सहायता प्राप्त विद्यालय
- सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल
- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय
- राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल
हालांकि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए है। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। प्रशासन ने आदेश के सख्त पालन के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ (Lucknow) और शाहजहांपुर (Shahjahanpur) का क्या है हाल? जानें लेटेस्ट अपडेट
लखनऊ (Lucknow) में 16 जनवरी से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल
लखनऊ में शीतकालीन अवकाश के बाद प्राइमरी स्कूल 16 जनवरी (शुक्रवार) से दोबारा खुलेंगे।
- स्कूलों का समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
- स्कूल 28 दिसंबर से बंद थे।
- 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहा।
बच्चों की द्वितीय सत्र परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। इसी माह निपुण एसेसमेंट भी आयोजित किया जाएगा।
शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में बदला गया स्कूल टाइम
शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे और 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरे तापमान के साथ हुई। करीब 20 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से खोले जाएंगे। इसके बावजूद ठंड का असर बच्चों पर साफ नजर आया। कोहरे के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा और वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा।
इसे भी पढें: “बंद दरवाज़े के बाहर टूटा एक रिश्ता: पत्नी से मिलने आया युवक, ससुराल की चौखट पर जहर खाकर दे दी जान”
मौसम विभाग की चेतावनी (Meteorological department warning)
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में आगे भी स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी किए जा सकते हैं।



